एक्सप्लोरर

ABP न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें

 

मध्य प्रदेश के सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा के उप चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस के उम्मीदवार ने बीजेपी के उम्मीदवार को 14,333 मतों से हराया है. अगले महीने गुजरात और 2018 में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से कांग्रेस की यह जीत अहम मानी जा रही है. कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह के निधन के कारण इस सीट पर 9 नवंबर को उपचुनाव कराया गया था. http://bit.ly/2jmfVvT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मनीला में चल रहे आसियान सम्मेलन में डिनर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिले हैं. कल पीएम मोदी की आधिकारिक मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से होगी. सूत्रों के मूताबिक मुलाकात के लिए तक़रीबन 45-50 मिनट का समय दोनों नेताओं ने रिजर्व किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति से 5 महीने के भीतर पीएम मोदी की ये दूसरी मुलाकात है. मोदी और ट्रंप की मुलाकात को चीन के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. http://bit.ly/2zCXKq1

अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक आकाश तलाटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. तलाटी एक मोटेल के मालिक थे. इस घटना के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पीड़ित परिवार से बात की है और हर मदद का भरोसा दिलाया. मूल रूप से गुजरात के रहने वाले आकाश तलाटी की उम्र 40 साल थी. भारत में पढ़ाई पूरी करने के बाद वो अमेरिका में बस गए थे. http://bit.ly/2zDV2k0

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर शुरू हुआ विवाद खत्म होने के बजाए और बढ़ता जा रहा है. राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में फिल्म पर बैन की मांग हो रही है. गुजरात में चुनाव के बीच इस फिल्म को लेकर आक्रोश कुछ ज्यादा ही दिख रहा है. गुजरात के गांधीनगर के राम कथा मैदान में आज एक लाख राजपूत समाज के लोग एकजुट हुए और उन्होंने एकता प्रदर्शन किया. करनी सेना ने एलान किया कि वो फिल्म को रिलीज़ नहीं होने देंगे. http://bit.ly/2AEMFVl

पाकिस्तान, मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की सुरक्षा बढाने वाला है. पाकिस्तान के उच्च अधिकारियों ने पंजाब गृह विभाग को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें कहा गया है विदेशी जासूसी एजेंसी ने आतंकी हाफिज को मारने की योजना बनाई है. चिट्ठी में मांग की गई है कि हाफिज को कड़ी सुरक्षा मुहैया कराई जाए. चिट्ठी में लिखा है कि विदेशी जासूसी एजेंसी ने सईद की हत्या के लिए एक प्रतिबंधित संगठन के दो सदस्यों को 8 करोड़ रुपये दिए हैं. हाफिज इन दिनों लाहौर स्थित अपने घर में नजरबंद है. http://bit.ly/2ywc3v7

पिता की मौत पर शोक के बजाए बेटियों ने किया डांस, जानें क्या है पूरा मामला? http://bit.ly/2zQ3WOn

फ्रांस में 100 साल बाद दो 'अनजान' भारतीय शूरवीरों का होगा अंतिम संस्कार. http://bit.ly/2ADPbva

अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'चीन से टकराव', ITBP डीजी का बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'
'चीन से टकराव', ITBP डीजी का बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
कर्नाटक में फॉर्म-6 के कितने आवेदन खारिज हुए? सामने आए आंकड़े
कर्नाटक में फॉर्म-6 के कितने आवेदन खारिज हुए? सामने आए आंकड़े

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget