एक्सप्लोरर

मातृभूमि: पाकिस्तान के हर नागरिक पर है 30 हजार का कर्जा, जनता कर रही तौबा-तौबा

365 दिनों के भीतर इमरान ने पाकिस्तान को रिकॉर्ड लेवल तक कर्ज में डुबो दिया है और जनता पाकिस्तान का जहाज डुबोने वाले कप्तान इमरान से तौबा-तौबा कर रही है.

नई दिल्ली: एबीपी न्यूज़ के खास शो मातृभूमि में आज बात पाकिस्तान की. अगस्त में पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने अपना एक साल पूरा किया है. इन 365 दिनों के भीतर इमरान ने पाकिस्तान को रिकॉर्ड लेवल तक कर्ज में डुबो दिया है और जनता पाकिस्तान का जहाज डुबोने वाले कप्तान इमरान से तौबा-तौबा कर रही है.

इमरान खान के पाकिस्तान की सत्ता संभालने के बाद देश का गरीब खून के आंसू रो रहा है. पाकिस्तान के बाजार में मिलने वाली शायद ही कोई ऐसी चीज है जो सस्ती है. अब ताजा खबर ये आई है कि इमरान खान सरकार ने कर्ज के मामले में बिल्कुल नया रिकॉर्ड कायम किया है.

मातृभूमि: दो साल में रेलवे ट्रैक पार करते वक्त 50 हजार लोगों ने गंवाई है अपनी जान

इमरान खान के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठने के बाद पाकिस्तान पर साढ़े सात लाख करोड़ का कर्ज हो गया है. सिर्फ एक साल में इमरान खान ने 2.8 लाख करोड़ का विदेशी कर्ज लिया है जबकि 4.7 लाख करोड़ का घरेलू कर्ज लिया गया है.

यानि इमरान खान ने कर्ज के मामले में ऐसा शॉट मारा है कि पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं. पाकिस्तान में ये इमरान खान सरकार की देन है कि एक साल में 20 करोड़ की आबादी वाले देश में हर नागरिक पर 30 हजार रुपए का कर्ज हो गया है.

मातृभूमि: आखिर जान हथेली पर रख कर रेलवे क्रॉसिंग क्यों पार करते हैं लोग?

पाकिस्तान पर कुल कर्ज 14 लाख करोड़ का है जिसमें आधे से ज्यादा यानि साढ़े सात लाख करोड़ पिछले एक साल में यानि इमरान खान के राज में पाकिस्तान के सिर पर चढ़ा है. स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के मुताबिक अगले पांच साल में यानि साल 2024 तक पाकिस्तान का कर्ज 47 फीसदी तक बढ़ जाएगा और पाकिस्तान 21 लाख करोड़ के कर्ज में डूब जाएगा.

इमरान खान सरकार के पास पाकिस्तान को कर्ज के गर्त से निकालने का कोई प्लान नहीं है और पाकिस्तान की जनता इसका खामियाजा भुगत रही है. हालात ऐसे हैं कि जिंदगी की जरूरत को पूरा करने वाला हर सामान आम आदमी की पहुंच के बाहर होता जा रहा है. घी से लेकर दवाई तक के दामों में ऐसी आग लगी है कि जनता इमरान खान को वोट देने पर अफसोस करने लगी है.

मातृभूमि: परेशान है पटना, करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी ड्रेनेज सिस्टम में नहीं है दम

पाक आर्मी चीफ बाजवा पाकिस्तान के कारोबारियों के साथ तीन गुप्त बैठकें कर चुके हैं. कारोबारियों के साथ बैठक होती है लेकिन बैठक में प्रधानमंत्री इमरान खान ही मौजूद नहीं होते. मीटिंग इतने गुप्त तरीके से हुई कि वहां लिए फैसलों की जानकारी तक बाहर नहीं आ पाई. जानकार इन बैठकों को इमरान के तख्तापलट का नरम तरीका कह रहे हैं.

इमरान खान भी जानते हैं कि हालात इतनी जल्दी काबू में आने वाले नहीं हैं इसलिए तख्तापलट से बचने के लिए वो इस्लामोफोबिया का सहारा ले रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र के मंच से और अमेरिका दौरे के दौरान उन्होंने खुद को इस्लामिक नेता के तौर पर पेश करने की कोशिश की. लेकिन इमरान खान का ये दांव भी उन उल्टा पड़ा. इमरान की इस कोशिश से सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने बीच रास्ते से अपना प्राइवेट जेट वापस बुलवा लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget