एक्सप्लोरर

ABP Shikhar Sammelan: अखिलेश यादव ने पूछा- 'यूपी को क्या मिला', केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बता दिया

ABP Budget Conclave: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सपा सुप्रीमों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैं अखिलेश यादव को याद नहीं दिलवाना चाहता कि इन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था में क्या किया.

ABP Shikhar Sammelan: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बजट को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उत्तर प्रदेश सरकार के बजट पर सपा मुखिया अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यूपी का अगर आंकड़ा बताऊं, क्योंकि मैं 7 साल शहरी मंत्री रहा हूं. उन्होंने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश की भी मदद की है और यूपी ने अपनी मदद खुद भी की है.

एबीपी शिखर सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जब साल 2015 में मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की, उसके बाद जून 2015 से लेकर 2017 की शुरुआत तक अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री थे. हरदीप सिंह पुरी ने आगे कहा कि हमारे मंत्रालय ने बड़ा दम लगा लिया कि अखिलेश सरकार पीएम आवास योजना के लिए मांगपत्र भेजे. उस दौरान अखिलेश सरकार ने कुल 17 हजार लोगों का आंकड़ा भेजा.

योगी सरकार में UP की कानून व्यवस्था में आया सुधार

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि 2017 की शुरुआत में यूपी में बीजेपी की सरकार बनी और योगी आदित्यनाथ सीएम बनें. जहां योगी सरकार ने अखिलेश सरकार के 17 हजार के आंकड़ों को 17 लाख में बदल दिया. ये फर्क है. अगर, विकास की बात करें तो यूपी में डबल इंजन की सरकार है, जिसमें पीएम मोदी ने वहां क्या नहीं किया.. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में कितने एयरपोर्ट और मेट्रो बनें. साथ ही योगी सरकार में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधर गई. इसलिए लोग यूपी में जाकर निवेश करना चाहते हैं.

अखिलेश यादव पर हरदीप सिंह पुरी ने साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैं सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव को याद नहीं दिलवाना चाहता कि इन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था में क्या किया? केंद्रीय मंत्री ने पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के लड़के हैं गलती हो जाती है वाले बयान पर तंज कसा.

अखिलेश के 'मॉनसून ऑफर' में हरदीप सिंह पुरी ने कसा तंज

सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के मॉनसून ऑफर वाले बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मैंने पैकेज डील पहली बार देखी है.  हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में 37 सीटें जीतने वाली सपा के मुखिया अखिलेश यादव काफी उत्साहित हैं, जिसके चलते उन्होंने बीजेपी के कथित बागी धड़े को मॉनसून ऑफर भी दे दिया था. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, मानसून ऑफर: सौ लाओ, सरकार बनाओ.  

ये भी पढ़ें: 'हम सरकार पर दबाव डालेंगे...', किसानों से मुलाकात के बाद क्या बोले राहुल गांधी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बंगाल में घुसपैठ के लिए TMC जिम्मेदार’, अमित शाह ने आरोपों पर भड़के अभिषेक बनर्जी, शेख हसीना को लेकर क्या कहा?
‘बंगाल में घुसपैठ के लिए TMC जिम्मेदार’, अमित शाह ने आरोपों पर भड़के अभिषेक बनर्जी, शेख हसीना को लेकर क्या कहा?
ओडिशा के गंजाम में 'दंड नाच' के दौरान झड़प, दो दलों में मामूली बहस के बाद हिंसक हुई घटना
ओडिशा के गंजाम में 'दंड नाच' के दौरान झड़प, दो दलों में मामूली बहस के बाद हिंसक हुई घटना
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा ग्लोबल ट्रैवल हब, एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से बदलेगा सफर का अनुभव
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बनेगा ग्लोबल ट्रैवल हब, एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से बदलेगा सफर का अनुभव
West Bengal Elections 2026: UCC, सीमा सुरक्षा और घुसपैठ... बंगाल चुनाव जीतने के बाद क्या है BJP का प्लान? अमित शाह ने संकल्प पत्र का किया ऐलान
UCC, सीमा सुरक्षा और घुसपैठ... बंगाल चुनाव जीतने के बाद क्या है BJP का प्लान? अमित शाह का संकल्प पत्र में ऐलान

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
US Iran Peace Talk: इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
Fatty Liver Disease: क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
Embed widget