एक्सप्लोरर

ABP Majha के पत्रकार को मिली जमानत का ANN के CEO अविनाश पांडे ने किया स्वागत, इंडस्ट्री के साथ पर जताया आभार

एबीपी न्यूज नेटवर्क (ANN) के सीईओ अविनाश पांडे ने राहुल कुलकर्णी को जमानत मिलने पर कहा कि हम पूरी ईमानदारी और धैर्य के साथ प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के किसी भी दुर्भावनापूर्ण प्रयास का सामना करेंगे.

नई दिल्ली: मुंबई के बांद्रा में जुटी हजारों लोगों की भीड़ के मामले में गिरफ्तार किए गए एबीपी माझा के पत्रकार राहुल कुलकर्णी को आज अदालत ने जमानत दे दी. कुलकर्णी को जमानत मिलने पर एबीपी न्यूज नेटवर्क (ANN) के सीईओ अविनाश पांडे ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हम पूरी ईमानदारी और धैर्य के साथ प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के किसी भी दुर्भावनापूर्ण प्रयास का सामना करेंगे.

उन्होंने कहा, ''मैं हर उस पत्रकार का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति अपना समर्थन दिया. आज, पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर घर से बाहर जा रहे हैं और रिपोर्ट कर रहे हैं, जो अविश्वसनीय है. एबीपी माझा के रिपोर्टर राहुल कुलकर्णी को अदालत ने जमानत दे दी है, उन्हें झूठा आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया था, उनपर आरोप था कि उन्होंने चैनल के माध्यम से फर्जी खबरें फैलाईं. हम पूरी ईमानदारी और धैर्य के साथ अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के किसी भी दुर्भावनापूर्ण प्रयास का सामना करेंगे. यह बिल्कुल अपमानजनक था कि हमारी खबर फेक न्यूज़ पर आधारित थी.''

उन्होंने आगे कहा, ''हमें भारत की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और हम फेक न्यूज़-गलत सूचनाओं के खतरे से लड़ने के लिए अपनी क्षमता से सब कुछ करेंगे. एबीपी माझा एक सम्मानजनक और जिम्मेदार समाचार चैनल है. प्रसारण से पहले अपने स्रोतों की जानकारी और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हैं.'' अविनाश पांडे ने कहा कि पूरे मामले में निष्पक्ष जांच के लिए अपना पूरा समर्थन सुनिश्चित करेंगे, ताकि असली अपराधियों को सजा मिल सके.

एबीपी माझा के संवाददाता राहुल कुलकर्णी पर पुलिस ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी खबर में कहा था कि सरकार प्रवासी कामगारों के लिये जन साधारण ट्रेन सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है, इस खबर के बाद बांद्रा में भीड़ जमा हो गई थी. जिसके बाद पुलिस ने राहुल कुलकर्णी को बुधवार को गिरफ्तार किया.

कुलकर्णी को आज को बांद्रा में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में देने की मांग की. बहरहाल, अदालत ने कुलकर्णी की न्यायिक हिरासत की पुलिस की मांग को खारिज कर दिया. इसके बाद उनके वकील सुबोध ने उनकी जमानत की अर्जी डाली और अदालत ने उन्हें जमानत दे दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget