एक्सप्लोरर

#1देशएकटैक्स: एबीपी न्यूज़ पर बोले पीयूष गोयल- जीएसटी की वजह से नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें

नई दिल्ली: एक जुलाई से जीएसटी लागू हो जाएगा. ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने आज एबीपी न्यूज के खास कार्यक्रम जीएसटी सम्मेलन में कहा कि जीएसटी देश की आर्थिक तस्वीर  बदलने वाला है. जीएसटी का लाभ ये है कि इसमें सभी के लिए समान टैक्स है, किसी के लिए ज्यादा नहीं, किसी के लिए कम नहीं. जीएसटी लागू होने पर सभी ट्रांसेक्शन के एक जगह आने से टैक्स की चोरी लगभग असंभव हो जायेगी.

गोयल ने कहा कि जीएसटी से बिजली के दरों के बढने की संभावना बहुत कम है. क्या जीएसटी के बाद बिजली की कीमते बढ़ जाएंगी? इस सवाल पर पियूष गोयल ने कहा, 'मैं GST काउंसिल का आभारी हूं कि उनके निर्णय से बिजली के दरों के बढने की संभावना बहुत कम है.  जीएसटी काउंसिल ने कोयले को 5 फीसदी के जीएसटी स्लैब में रखा है तो बिजली सस्ती ही होगी. झारखंड में बिजली की दरें बढ़ने की वजह अलग है क्योंकि वहां बिजली की स्थिति बेहद खराब है और उसको सुधार में आने के लिए बिजली दरें बढ़ानी पड़ेंगी. लेकिन ये जीएसटी की वजह से नहीं है.'

73

जीएसटी से क्या राज्यों को नुकसान होगा? इस पर पियूष गोयल ने कहा, ' जीएसटी के बाद राज्यों को नुकसान नहीं होगा क्योंकि जो टैक्स कलेक्ट होगा इसका आधा राज्यों के पास और आधा केंद्र सरकार के पास जाएगा. राज्यों को फायदा होगा और केंद्र को तुलनात्मक रूप से कम फायदा होगा.'

जो लोग जीएसटी का विरोध कर रहे हैं उन्हें करारा जवाब देते हुए गोयल ने कहा,'आंदोलन की बात हो रही है क्योंकि 'एक देश एक टैक्स' होने से दो नंबर का धंधा बंद हो जाएगा. GST लागू होने पर सभी ट्रांजेक्शन के एक जगह आने से टैक्स की चोरी लगभग असंभव हो जायेगी.'

आसान भाषा में जीएसटी को समझाते हुए गोयल ने कहा, 'जनता के लिये जो उत्पाद हैं, उन पर मल्टिपल टैक्स का प्रभाव ना पड़े, इसके लिये जीएसटी की कल्पना की गई. संघीय ढांचा मिल जुलकर देश के नागरिकों की सेवा करे, इसके लिए जीएसटी को लाया गया. जीएसटी का सबसे बड़ा लाभ ये है कि सभी के लिए समान टैक्स है, किसी के लिए ज्यादा नहीं, किसी के लिए कम नहीं. जीएसटी में अलग-अलग टैक्स प्रतिशत करना ज़रूरी था. हर चीज़ पर एक टैक्स नहीं लग सकता. इस देश में गरीब और मध्यमवर्गीय लोग हैं. ऐसे देश में हवाई चप्पल और BMW पर टैक्स एक हो सकता है क्या ?'

जीएसटी की समस्याओं पर बात करते हुए गोयल ने कहा, ' रिफॉर्म करते समय 100 फीसदी परफेक्शन के बारे में सोचेंगे तो नहीं हो पाएगा. कोई बड़ा बदलाव करते हैं तो उसमें समय लगता है और समस्याएं आती हैं. सभी समस्याओं से निपटने के लिए जीएसटी काउंसिल है.'

यहां देखें- जीएसटी सम्मेलन में पियूष गोयल ने और क्या-क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सरकार को अस्थिर करने की...', BJP के आरोपों पर खेड़ा का पलटवार, बोले- ये संविधान विरोधी
‘सरकार को अस्थिर करने की...', BJP के आरोपों पर खेड़ा का पलटवार, बोले- ये संविधान विरोधी
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
CJP की रत्ना सिंह की उम्मीद टूटी! दिल्ली HC ने जो कहा- सुनकर टूट जाएगा दिल
CJP की रत्ना सिंह की उम्मीद टूटी! दिल्ली HC ने जो कहा- सुनकर टूट जाएगा दिल
CJP प्रोटेस्ट के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले- 'हर रोज अमेरिका में...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले- 'हर रोज अमेरिका में...'

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Embed widget