एक्सप्लोरर

शाज़ी ज़मां के उपन्यास 'अकबर' का लोकार्पण हुआ, 20 साल रिसर्च और 8 साल लिखने में लगे

नई दिल्ली: भारत पर राज करने वाले मुगल शासक अकबर के बारे में आप कितना जानते हैं. बरसों की रिसर्च के बाद 'अकबर' पर एक एतिहासिक उपन्यास लिखा गया है. बुधवार को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशन सेंटर में एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार शाज़ी ज़माँ के इस ऐतिहासिक उपन्यास 'अकबर' का लोकार्पण हुआ. इस मौके पर इतिहासकार मुकुल केशवन ने शाज़ी ज़माँ से अकबर उपन्यास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों पर बातचीत की करीब दो दशकों की रिसर्च और पिछले 8 सालों के लेखन के बाद शाज़ी ज़माँ के उपन्यास अकबर ने आकार लिया तो इसकी खासियत यही है कि इसका एक भी तथ्य ऐसा नहीं जो ऐतिहासिक रूप से सत्य न हो. अकबर उपन्यास की खासियत इसकी लेखनी में है. लॉन्च के दौरान उन्होंने बताया, 'अकबर की मनस्थिति का विश्लेषण है. घटनाओं से पहले अकबर के दिल में क्या क्या हुआ वो खोज करने की कोशिश की.'

 

 शाज़ी ज़माँ के इस एतिहासिक उपन्यास को हिंदी के मशहूर प्रकाशक राजकमल ने अंतर्राष्ट्रीय मानकों के मुताबिक छापा है जिससे इस उपन्यास को खास अंदाज मिल गया.

शाज़ी ज़माँ के इस उपन्यास में अकबर की रुहानी कैफ़ियत और विभिन्न धर्मों के प्रति उसके नजरिये को आधिकारिक स्रोतों के आधार पर विस्तारित किया गया है. सुलह-ए-कुल और दिन-ए-इलाही के सम्बन्ध में भी कई नए और रोचक तथ्य इस उपन्यास में जाहिर हुए हैं. इसके लावा, कब ऐसा हुआ कि बादशाह अकबर को लंगोट में ही अपने कमरे से बाहर आना पड़ा और फ़िर उन्होंने अपने दूध जात भाई को कौन सी गाली दी यह सब भी इस उपन्यास का हिस्सा है.

"पूरे चाँद के नीचे... ज़मीन से चालीस फिट की ऊँचाई पर आकाश दिया जल रहा था.... जो अवाम के लिए यह संकेत था की बादशाह सलामत हैं और सलामत रहेंगे." इसी टेक के साथ शाज़ी ज़माँ का उपन्यास अकबर कहानी दर कहानी आगे बढ़ता है. शिल्प के रूप में, दिखाया गया है कि बादशाह अपने पचास हजार सिपाहियों और इससे भी बड़े लश्कर के साथ आगे बढ़ते वक्त फिलहाल एक शिकार के पड़ाव पर हैं , बादशाही खेमा लगा हुआ है और बादशाह सलामत अकबर जन्नत मकानी बाबर और जन्नत आशियानी हुंमायू के किताबों में दर्ज किस्से सुन रहे हैं. और इन्हीं किस्सों के मार्फ़त शाज़ी ज़माँ वो सब कुछ सुना देते हैं जिसे वो बड़े जतन से 'बेहद बिखरे ऐतिहासिक साक्ष्यों से' चुन-सिरज के पाठकों के लिए लाए हैं.

अकबर के चरित्र को खोलने के लिए शाज़ी ज़माँ ने अकबर की कैफ़ियत के एक खास क्षण में अकबर को पकड़ा है. इस कैफ़ियत को अकबर के दरबारी कलम नवीसों ने हालत-ए-अजीब की संज्ञा दी है. ये मन की वो दशा है जिसमें बादशाह अकबर कुछ अनर्गल प्रलाप करते हुए नज़र आते हैं. अकबर के मन की इस दशा को समझने के लिए उन्होंने ऑक्सफोर्ड के मनोचिकित्सकों तक से बात की और फ़िर भी एक उपन्यासकार के नाते ये समझा कि हर ऊँचे पाए के किरदार में इस किस्म की कैफ़ियत आती है क्योंकि उसकी सोच सामान्य फर्मों से ज़रा हट के भी होती है.

akbar

बादशाह अकबर को कई तरह से पहले भी जाना था. इस पुस्तक में उत्सुकता थी कि यहाँ अकबर को किस कोण, किन नए बिंदुओं से देखा जाएगा. सो इस उपन्यास में ऐसे नए नुक्तों से अकबर को देखना वाकई सुखद है. शाज़ी ज़माँ ने अकबर को ज्योतिष कथनों के माध्यम से जलालुद्दीन की कुंडली से निकलता हुआ दिखाया. यह भी वाकई नया और मेहनती प्रयोग है क्योंकि इसके पीछे ज्योतिष का रुझान नहीं बल्कि अकबर के समकालीन ऐतिहासिक स्रोतों की छानबीन से निकले तथ्य हैं जो एक साथ एक जगह जमा हो कर कदाचित पहली बार मुखर हो पाए हैं.

शाज़ी ज़माँ के गहरे शोध के चलते अकबर और उससे जुड़े चरित्रों की वो तफ़सीलें भी यहाँ मिल जाती हैं जो एक साथ कहीं और नहीं मिलतीं. मसलन बैराम खान के बारे में और उनके हज से पहले मार दिये जाने की जितनी तफसील यहाँ है मुझे कहीं और एक साथ देखने को नहीं मिली.

किसी भी फिल्म या उपन्यास का मज़ा तब आता है जब लेखक उस दौर को ज्यों का त्यों सामने ला दे. पाठकों के लिए संतोष की बात है कि इस काम को करने में टीवी के माहिर पत्रकार शाज़ी ज़माँ बिल्कुल नहीं चूके हैं. अकबर की कालीन पर क्या डिजाइन बनी थी या फ़िर हुंमायू को शाह तस्माप ने कितने सौ तरह के शर्बत पेश किए सब ब्यौरा आपको इस उपन्यास में मिलेगा. वाद्य यंत्रों से लेकर कपडों की किस्मों के इतने नाम मिलेंगे कि कोई चाहे तो पूरी फिल्म खड़ी कर ले.

एक बादशाह की शान में दूसरा बड़ा शासक क्या-क्या करता था, अपने इलाके से हो कर यात्रा करते हुए बादशाह की आगवानी कैसे की जाती थी इसका विस्तॄत और रोचक वर्णन उपन्यास में आया है.

कम लोग जानते होंगे की कल्ला मीनार किसे कहते हैं ! मुग़ल बादशाह जब कोई जंग जीतते थे तो मारे गए दुश्मनों के सर को गिनती कर उन सरों से एक ऊँची मीनार बनवाते थे जिसे कल्ला मीनार कहते थे. जैसे अकबर ने एक फतह के बाद पाँच हज़ार सरों की कल्ला मीनार बनवाई. उपन्यास ऐसे रोचक ऐतिहासिक तथ्यों से भरा पड़ा है.

अंत में, शाज़ी ज़माँ की ये खूबी है कि वो अकबर पर सब कुछ कह देने का अंदाज़ नहीं अपनाते बल्कि अपने पात्र के प्रति इतनी उत्सुकता जगा जाते हैं कि लगता है यह उपन्यास अकबर पर एक और आला दर्जे का उपन्यास लिखे जाने की गुंजाइश छोड़ जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget