एक्सप्लोरर

ABP न्यूज़ की पड़ताल में 'झोलाछाप' निकली ये राजनीतिक पार्टियां

नई दिल्ली: नोटबंदी के बीच ऐसी राजनीतिक पार्टियों पर आरोप लगने लगे जो चुनाव तो लड़ती नहीं बल्कि काले का सफेद करने के धंधे में हैं. चुनाव आयोग ने ऐसी पार्टियों की लिस्ट बनाई है जिनके खातों की जांच वो इनकम टैक्स से करवाई जाएगी.

250 पार्टियों ने 2005 से अब तक नहीं लड़ा कोई चुनाव

खबरों के मुताबिक करीब 250 पार्टियों ने 2005 से अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है. ऐसे राजनीतिक दल इनकम टैक्स रिटर्न भी दाखिल नहीं करते हैं. चुनाव आयोग ऐसे करीब 200 दलों की सूची CBDT यानि टैक्स विभाग को भेजेगा. सीबीडीटी सभी दलों के वित्तीय लेनदेन और टैक्स बेनिफिट की जांच करेगा.

आंकड़ों के मुताबिक करीब सात राष्ट्रीय राजनीतिक दल, 58 क्षेत्रीय दल हैं. इसके अलावा देश में 1786 ऐसे रजिस्टर्ड दल हैं जिनकी कोई पहचान नहीं है. ऐसे में फर्जी राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द हो सकती है. आपको बता दें कि चुनाव आयोग के पास राजनीतिक दलों को अमान्य करने का अधिकार है.

सिर्फ कागजों पर ही मौजूद हैं ऐसी पार्टियां

दरअसल आयोग को शक है कि ऐसी पार्टियों से जुड़े लोग काले धन को सफेद करने का काम करते हैं. राजधानी दिल्ली में भी ऐसी पार्टियों की कमी नहीं जो सिर्फ कागजों पर ही मौजूद हैं. एबीपी न्यूज़ आज उन तमाम राजनीतिक पार्टियों की पड़ताल कर रहा है जो चुनाव आयोग में रजिस्टर तो हैं लेकिन वों कहां, क्यों और कैसे चलती हैं इसका कोई हिसाब नहीं.

एबीपी न्यूज़ के संवाददाता निपुण सहगल ने ऐसी ही दो पार्टियों की पड़ताल की तो मालूम चला कि दोनो पार्टियां अब राजनीतिक तौर पर सक्रिय नहीं है. ऐसे में सवाल है कि ये पार्टियां चल ही क्यों रही है और इनका असली मकसद क्या है.

पहली पार्टी - अखिल भारतीय समाजवादी कांग्रेस आयोग के मुताबिक अखिल भारतीय समाजवादी कांग्रेस का ऑफिस साउथ दिल्ली में स्थित है. एबीपी न्यूज़ जब C-31 हौज़ खास पते पर पड़ताल के लिए पहुंचा तो वहां उसे पार्टी का बोर्ड मिला जो उल्टा हुआ था. अंदर पार्टी का दफ्तर पानी की टंकी, पुरानी बाइक और कार के चलते बंद था. पता चला कि यहां दो ढाई साल से कोई नहीं आया. पार्टी कांग्रेस में रहे रोमेश शर्मा की है. वही रोमेश शर्मा जो दाऊद इब्राहिम से संबंधों के लिए चर्चा में रहे. कई आपराधिक मामलों में जिन्हें सज़ा भी हुई है. पड़ोसियों ने बताया कि इस पार्टी ने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा. दूसरी पार्टी - आवामी पार्टी, E 11/77 न्यू कॉलोनी, हौज़ खास एक्सटेंशन, मालवीय नगर मालवीय नगर में E 11/77 नहीं है. एबीपी न्यूज़ हौज़ खास में भी 1 घंटा घूमता रहा और टैक्सी वालों से, पिज़्ज़ा डिलीवरी वालों से पूछा. हौज़ खास एक्सटेंशन नाम की जगह ही नहीं है. E 11/77 होने का तो सवाल ही नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget