एक्सप्लोरर

ABP Ideas of India: यूनिफॉर्म सिविल कोड के मुद्दे पर हरीश साल्वे ने कही बड़ी बात, न्याय प्रणाली में सुधार की जरूरत पर दिया जोर

हरीश साल्वे ने कहा कि याचिकाओं को दाखिल करने के बाद सालों बीत जाते हैं. जस्टिस डिलीवरी सिस्टम वो होता है कि याचिका दाखिल करने के बाद कितनी जल्दी फैसला हो जाता है.

पूर्व सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया और जाने माने वकील हरीश साल्वे ने एबीपी आइडियाज ऑफ इंडिया समिट 2022 में हिस्सा लिया. उन्होंने इस दौरान 'गवर्नेंस, कॉन्स्टीट्यूशन, द रोल ऑफ ज्यूडिशरी' विषय पर बात की. क्या भारत में न्याय में देरी होती है? हरीश साल्वे ने इस सवाल पर कहा कि न्याय की प्रणाली में गंभीर रूप से सुधार की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अगर कोई याचिका दाखिल करते हैं और उसमें 10 साल का समय लगता है तो आप नहीं कह सकते हैं कि सिस्टम सही से काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि न्याय प्रणाली का काम तब सही होता है, जब जल्द से जल्द न्याय को दिया जा सके. 

हरीश साल्वे ने कहा कि याचिकाओं को दाखिल करने के बाद सालों बीत जाते हैं. जस्टिस डिलीवरी सिस्टम वो होता है कि याचिका दाखिल करने के बाद कितनी जल्दी फैसला हो जाता है. उन्होंने कहा कि मुंबई जैसी राजधानी में अंतरिम याचिका दाखिल करने के बाद मामले में सालों से बीत जाते हैं. हमें ज्यादा जजों की जरूरत है, सिर्फ नंबर्स की बात नहीं है. हरीश साल्वे ने कहा कि अगर आप कोई पीआईएल दाखिल करते हैं तो कोर्ट कोई न कोई एसआईटी गठित करता है. फिर कई एजेंसियां काम करती हैं. ऐसे में इस तरह के इको सिस्टम पर फिर से विचार करने की जरूरत है, जिससे न्याय तेजी से दिया जा सके. 

केंद्र और राज्य के बीच विवाद पर क्या कहेंगे? इस पर हरीश साल्वे ने कहा कि हर चीज में न्यायिक व्यवस्था की जरूरत क्यों है. इन सब मामलों को गवर्नेंस के लेवल पर सुलझाया जा सकता है. हमें डिसीजन मेकिंग पर ध्यान देने की जरूरत है. कई मामलों में सालों लग जाते हैं. इससे न्याय पालिका का समय बर्बाद होता है. सुप्रीम कोर्ट ने कभी नहीं सोचा होगा कि उसको ऐसे मामलों को सुलझाना होगा, जिनके बारे में उसने कभी नहीं सोचा होगा. हर चीज इसलिए न्यायपालिका के हिस्से आती है क्योंकि राज्य केंद्र की नहीं सुनते हैं. हमें एक मशीनरी बनाने की जरूर है जो कोर्ट के बाहर इस तरह के विवाद को सुलझा सकें.

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर हरीश साल्वे ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था सीरियस मामला है. देश को कैसे आगे बढ़ाया जाए ये गंभीर मामला. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यूनिफॉर्म सिविल कोड इन सब मामलों से अलग कोई गंभीर मुद्दा है. हमें जजों की नियुक्ति जैसे मामलों पर बात करने की जरूरत है. हमें भारत की जर्नी को 5 ट्रिलियन मार्क तक पहुंचाने के लिए बेहतर मामलों पर बात करनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें - ABP Ideas of India: Oyo के रितेश अग्रवाल बोले, कोरोना महामारी लेकर आया अवसर, मंदिरों वाले शहरों में बढ़ी यात्रा

ये भी पढ़ें- ABP Ideas of India: क्या राष्ट्रवाद, देशप्रेम फिल्म की सफलता का फॉर्मूला है? ये बोले डायरेक्टर कबीर खान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget