एक्सप्लोरर

Exit Poll Delhi: अमित शाह ने दिल्ली चुनाव पर चर्चा के लिए BJP की बैठक बुलाई, मौजूद रहे सभी 7 सांसद

Exit Poll Delhi: बैठक के बाद दिल्ली बीजेपी के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हम एग्जिट पोल पर नहीं, एक्ज़ेक्ट पोल पर विश्वास करते हैं.

Exit Poll Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नतीजे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को झटका देने वाला है. धुंआधार और आक्रामक प्रचार के बाद पार्टी दहाई अंक में तो पहुंच रही है लेकिन सत्ता से काफी दूर दिख रही है. इस बीच शनिवार की शाम को बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी की एक बैठक बुलाई है. इसमें पार्टी प्रमुख जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल सहित कुछ अन्य केंद्रीय मंत्री और पार्टी के दिल्ली से सातों सांसदों को बुलाया गया.

बैठक के बाद दिल्ली बीजेपी के प्रभारी जावड़ेकर ने कहा कि हम एग्जिट पोल पर नहीं, एक्ज़ेक्ट पोल पर विश्वास करते हैं. हालांकि उन्होंने बैठक के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. सांसद प्रवेश वर्मा ने भी एक्ज़िट पोल को गलत ठहराया. सांसद हंसराज हंस ने करीब 50 सीट जीतने का दावा किया.

बीजेपी के सूत्रों ने कहा कि बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा, एग्जिट पोल और परिणाम के बाद की रणनीति पर बात हुई. अधिकतर एग्जिट पोल में दिखाया गया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार बनाने जा रही है और बीजेपी उससे काफी पीछे रहेगी.

ABP Exit Poll: दिल्ली में किसकी बनेगी अगली सरकार? पढ़ें एबीपी एग्जिट पोल के नतीजे 

एबीपी न्यूज़-सी वोटर के मुताबिक, दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों में आम आदमी पार्टी (AAP) को 51 से 65 सीटें मिल सकती है. बीजेपी के खाते में 3 से 17 सीटें जा सकती है. वहीं कांग्रेस को 0 से 3 सीट पर संतोष करना पड़ सकता है. इसके औसत को देखें तो AAP को 58, बीजेपी को 10 और दो सीट कांग्रेस को मिल सकती है.

दिल्ली में करीब 57 फीसदी मतदाताओं ने आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 11 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे. 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कुल 70 सीटों में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी और बीजेपी मात्र 3 सीट पर सिमट गई थी.

Poll of Exit Polls में AAP की वापसी, पढ़ें-BJP और कांग्रेस को कितनी सीटों से करना पड़ेगा संतोष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA पर सरकार का स्टैंड क्लियर, विपक्ष के विरोध के बीच उठाया ये बड़ा कदम
FCRA पर सरकार का स्टैंड क्लियर, विपक्ष के विरोध के बीच उठाया ये बड़ा कदम
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
अरुणाचल में नाम बदलने पर बौखलाया चीन तो भारत ने दिया जवाब- 'कोई वास्तविकता को बदल नहीं सकता'
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
NSA अजीत डोभाल से मिले US राजदूत सर्जियो गोर, क्या हुई बातचीत?
होर्मुज पर 100% कंट्रोल का ट्रंप ने किया दावा, भड़के ईरान का पलटवार
होर्मुज पर 100% कंट्रोल का ट्रंप ने किया दावा, भड़के ईरान का पलटवार

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget