एक्सप्लोरर

ABP CVoter Survey 2023: क्या पद नहीं मिलने से नीतीश कुमार I.N.D.I.A के नेताओं से नाराज हैं? लोगों के जवाब ने चौंकाया

ABP CVoter Survey: लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल करने के लिए बने विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेताओं से नीतीश कुमार की नाराजगी की खबरों के बीच एबीपी न्यूज सी वोटर का सर्वे सामने आया है.

ABP CVoter Survey 2023: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को केंद्र की सत्ता से बाहर करने के लिए बनाए गए इंडिया गठबंधन की हाल ही में बैठक हुई. इसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की मुखिया ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पद के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम सामने रखा और आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने समर्थन किया.

इसके बाद से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी की खबरें सामने आने लगीं. हालांकि उन्होंने इस तरह की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वो पीएम की रेस में नहीं हैं. ऐसे में बिहार में एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने एक त्वरित सर्वे किया और वहां की जनता से पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार पद न मिलने की वजह से इंडिया गठबंधन के नेताओं से नाराज हैं?

जानिए जनता की राय

इस सवाल के जवाब में 42 प्रतिशत लोगों ने कहा कि नीतीश कुमार नाराज नहीं हैं. जबकि 40 प्रतिशत लोगों ने इसका जवाब हां में दिया. इस हां और न के जवाब में सिर्फ 2 प्रतिशत का अंतर है. पता नहीं का जवाब देने वालों में 18 प्रतिशत लोग रहे.

सवाल- आपको क्या लगता है पद नहीं मिलने से नीतीश 'I.N.D.I.A' नेताओं से नाराज हैं?

नाराज हैं-40%

नाराज नहीं -42%

पता नहीं-18%

नाराजगी पर नीतीश कुमार ने क्या कहा?

'इंडिया' गठबंधन की चौथी बैठक के बाद उन्होंने पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, "हमारी पार्टी में सब एकजुट हैं और हम सभी लोग मिलकर काम कर रहे हैं. हम जरा भी नाराज नहीं हैं. हमने कहा जिनको भी बनाइए. सारा चीज, सब कुछ समय पर होने वाला है. हमारी इच्छा नहीं थी, हमने तो मींटिग में भी कह दिया."

Disclaimer: abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने बिहार का त्वरित सर्वे किया है. ये त्वरित सर्वे बिहार के 2 हजार से ज्यादा वोटरों के बीच किया गया है.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar: खरगे का नाम आगे किए जाने के बाद CM नीतीश की पहली प्रतिक्रिया, नाराजगी के सवाल पर क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
'बेटी को नया जीवन मिला', अपशब्द कहने वाली छात्रा की मां ने PM मोदी को कहा धन्यवाद
'बेटी को नया जीवन मिला', अपशब्द कहने वाली छात्रा की मां ने PM मोदी को कहा धन्यवाद
'चोरी राम मंदिर बनने के बाद शुरू नहीं हुई बल्कि...', कांग्रेस ने BJP पर किया हमला
'चोरी राम मंदिर बनने के बाद शुरू नहीं हुई बल्कि...', कांग्रेस ने BJP पर किया हमला

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget