एक्सप्लोरर

Corona e-Conclave: डॉ त्रिहान बोले- नहीं सुधरे लोग तो दूसरी लहर ही तीसरी लहर बनकर बरपाएगी कहर

डॉक्टर नरेश त्रिहान ने बताया है कि हमें कोरोना को लेकर अभी भी बहुत सावधानियां बरतने की जरूरत हैं. दिल्ली की लक्ष्मी नगर मॉर्किट का उदाहरण है कि लोग अभी भी नहीं सुधरे और इसके प्रति गंभीर नहीं हैं.

India vs Corona 3.0 e-Conclave: आज पूरा देश डॉक्टर्स डे मना रहा है. देश के सामने अभी सबसे बड़ा संकट कोरोना वायरस महामारी को लेकर है. इस संकट से कैसे निपटा जाए? क्या करें और क्या न करें, जिससे कोरोना फिर कहर ना बन पाए, इसके लिए एबीपी न्यूज़ के e-Conclave में देश के बड़े डॉक्टर्स की टीम ने कोरोना की तीसरी लहर और टीकाकरण को लेकर कई अहम बातें जनता के सामने रखी हैं. मेदांता अस्पताल के चेयरमैन डॉक्टर नरेश त्रिहान ने बताया है कि हमें कोरोना को लेकर अभी भी बहुत सावधानियां बरतने की जरूरत हैं. दिल्ली की लक्ष्मी नगर मॉर्किट का उदाहरण है कि लोग अभी भी नहीं सुधरे और इसके प्रति गंभीर नहीं हैं. देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह कोरोना के प्रति सावधानियां बरतें और इसे फैलने से रोकें.

...तो दूसरी लहर ही तीसरी लहर बनकर कहर बरपाएगी- नरेश त्रिहान

डॉ नरेश त्रिहान ने कहा, ''देश के डॉक्टर्स पिछले डेढ़ साल से कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं. कई डॉक्टर्स इस बीच गंभीर बीमार हुए और कई डॉक्टर्स की इस दौरान जान भी चली गई. बावजूद इसके देश के सभी डॉक्टर्स पूरी महनत से मरीजों की देखभाल कर रहे हैं.'' उन्होंने कहा, ''लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं. इसलिए सरकार को अब सख्त कदम उठाने की जरूरत है. अगर लोग ऐसे ही लापरवाही बरते रहे तो दूसरी लहर ही तीसरी लहर बनकर कहर बरपाएगी.''

देश में टीकाकरण को लेकर डॉ त्रिहान ने कहा, ''वैक्सीन को लेकर कोई असमंजस की स्थिति नहीं होनी चाहिए. हेल्थ वर्क्स को भी वैक्सीन लगी है और उनमें बहुत कम संख्या में इंफेक्शन के मामले सामने आए हैं. वैक्सीन लगाने से कुछ नहीं होगा. वैक्सीन हमें कोरोना से बचाएगी. इसके गंभीर साइट इफेक्ट्स नहीं देखे गए.'' उन्होंने कहा, ''हम लोगों से अपील करते हैं कि वह वैक्सीन लगवाएं और लोगों को प्रेरित भी करें. ध्यान रहे की वैक्सीन लगवाने के बाद भी मास्क नहीं हटाना है. हमें जिम्मेदारी से काम लेना होगा.''

कोरोना से जुड़े हर सवाल का मिलेगा जवाब

बता दें कि एबीपी न्यूज़ के e-Conclave में आज पूरे दिन देश के बड़े डॉक्टर्स की टीम कोरोना पर अपने विचार रखेगी. पूरे देश को कब तक वैक्सीन लगेगी? बच्चों को कब वैक्सीन लगनी शुरू होगी? कोरोना की तीसरी लहर आएगी या नहीं? आएगी तो क्या ये दूसरी लहर की तरह ही खतरनाक होगी? तीसरी लहर से कैसे बच सकते हैं? इन सभी सवालों को जवाब जानने के लिए आज पूरे दिन एबीपी न्यूज़ पर e-Conclave देखिए.

यह भी पढ़ें-

Corona e-Conclave: देश के बड़े डॉक्टरों की चेतावनी- फिर बरती लापरवाही तो आएगी तीसरी लहर, टीकाकरण के बाद भी लगाएं मास्क

Corona Update: देश में लगातार चौथे दिन 50 हजार से कम कोरोना मामले, 24 घंटे में हजार से ज्यादा मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget