एक्सप्लोरर

Corona Update: देश में लगातार चौथे दिन 50 हजार से कम कोरोना मामले, 24 घंटे में हजार से ज्यादा मौत

India Coronavirus Cases: अमेरिका, ब्राजील के बाद अभी भी भारत में ही सबसे ज्यादा कोरोना एक्टिव केस हैं. दुनिया में रोजाना सबसे ज्यादा कोरोना मामले ब्राजील के बाद भारत में ही दर्ज किए जा रहे हैं.

नई दिल्ली: देश में लगातार चौथे दिन 50 हजार से कम नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. कोरोना संक्रमण के मामले भले ही कम आ रहे हैं लेकिन अभी भी संकट पूरी तरह से थमा नहीं है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 48,786 नए कोरोना केस आए और 1005 संक्रमितों की जान चली गई है. इससे पहले सोमवार को 46148, मंगलवार को 37566 और बुधवार को 45951 कोरोना केस आए थे. वहीं पिछले 24 घंटे में 61,588 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 13,807 एक्टिव केस कम हो गए.

कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- तीन करोड़ 4 लाख 11 हजार 634
  • कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 94 लाख 88 हजार 918
  • कुल एक्टिव केस- 5 लाख 23 हजार 257
  • कुल मौत- 3 लाख 99 हजार 459

देश में लगातार 49वें दिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं. 30 जून तक देशभर में 33 करोड़ 57 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 27.60 लाख टीके लगाए गए. वहीं अबतक 41 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन करीब 19 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से ज्यादा है.

कुछ राज्यों में कोरोना की स्थिति

  • महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 9,771 नए मामले सामने आए और 141 लोगों की मौत हुई है. प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 60,61,404 पर पहुंच गई और मरने वालों की संख्या राज्य में बढ़कर 1.21 लाख हो गई
  • गुजरात में संक्रमण के 90 मामले आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 8,23,523 जबकि तीन लोगों की मौत के साथ ही प्रदेश में अब तक इस महामारी से कुल 10,059 लोगों की मौत हो चुकी है.
  • हरियाणा में बुधवार को 87 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 7,68,639 हो गयी. वहीं, संक्रमण से 14 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 9431 हो गयी है.
  • मध्य प्रदेश में संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए और अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 7,89,804 तक पहुंच गयी. 15 और व्यक्तियों की मौत होने के बाद बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,969 हो गयी है.
  • राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 100 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण से और तीन लोगों की मौत हुई है. आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अभी तक संक्रमण से 8,921 लोगों की मौत हुई है.
  • दिल्ली में कोविड के 94 नए मामले सामने आए और इस बीमारी से छह लोगों की मौत हुई. शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,34,188 हो गई. वहीं अब तक संक्रमण से 24,977 लोगों की मौत हो चुकी है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.31 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 97 फीसदी है. एक्टिव केस 2 फीसदी से कम हैं. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

ये भी पढ़ें-
सीरम इंस्टीट्यूट को झटका, सरकारी पैनल ने बच्चों पर Covavax के ट्रायल की नहीं दी अनुमति- सूत्र

अब प्राइवेट अस्पतालों को सीधे नहीं मिलेगा कोरोना का टीका, CoWin के जरिए करना होगा ऑर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले - 'कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र में...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के अधीर रंजन चौधरी, बोले - 'कांग्रेस पार्टी मानसून सत्र में...'
Telangana Bullet Train: तेलंगाना में 650 एकड़ जमीन पर घमासान! किसानों ने बुलेट ट्रेन परियोजना के खिलाफ खोला मोर्चा
तेलंगाना में 650 एकड़ जमीन पर घमासान! किसानों ने बुलेट ट्रेन परियोजना के खिलाफ खोला मोर्चा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget