एक्सप्लोरर

ABP C Voter Survey: अविश्वास प्रस्ताव से पीएम मोदी, राहुल गांधी और गृह मंत्री शाह में से किस नेता को होगा फायदा? सर्वे में आया सामने

ABP C Voter Survey: मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव से किस नेता को फायदा होगा? इस सवाल को लेकर एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने सर्वे किया है.

ABP C Voter Survey: मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गुरुवार (10 अगस्त) को गिर गया. अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा से विपक्षी सांसदों के वॉकआउट के बाद ध्वनि मत से गिर गया था. इस बीच एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने सर्वे किया है.

सर्वे में सवाल किया गया कि अविश्वास प्रस्ताव से किस नेता को ज्यादा फायदा मिला है? इस पर 48 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया. वहीं  20 प्रतिशत लोगों ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को इसका लाभ मिलेगा. इसके अलावा 6 परसेंट लोगों ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को इसका फायदा होगा.

सर्वे में शामिल 5 फीसदी लोगों ने कहा कि अन्य नेताओं को इसका लाभ होगा. साथ ही 21 प्रतिशत लोग ऐसे भी रहे है जिन्होंने कि इन नेताओं में से किसी का नाम नहीं लिया है. दरअसल संसद में पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह ने अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही चर्चा के दौरान कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा था. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार को मणिपुर हिंसा को लेकर घेरा था. 

पीएम मोदी ने क्या कहा था?
पीएम मोदी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही चर्चा का जवाब देते हुए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर हमला किया था. उन्होंने कहा,''डेढ़ दो दशक पुराने यूपीए का अंतिम संस्कार किया गया है. लोकतांत्रिक व्यवहार के मुताबिक, संवेदना व्यक्त करनी चाहिए है. देरी में मेरा कसूर नहीं है क्योंकि आप खुद ही एक ओर यूपीए का क्रियाक्रम कर रहे थे दूसरी ओर जश्न भी मना रहे थे'' 

राहुल गांधी ने क्या कहा था?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो केंद्र सरकार ने मणिपुर में भारत माता की हत्या कर दी है. उन्होंने कहा कि मैंने जो मणिपुर में देखा और सुना, ऐसा मैंने पहले कभी न देखा है और न सुना है. 

बता दें कि संसद में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुई चर्चा के बाद abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने ऑल इंडिया सर्वे किया है. सर्वे में 3 हजार 767 लोगों की राय ली गई है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है. 

ये भी पढ़ें: ABP News CVoter Survey: अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में किसका भाषण हुआ हिट? सर्वे में लोगों ने बताया कौन है पहली पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget