एक्सप्लोरर

Bihar Politics: क्या नीतीश कुमार का तेजस्वी यादव से हाथ मिलाने का फैसला सही है? सर्वे में बिहार के लोगों ने दिया ये जवाब

ABP C Voter Survey: बिहार में औचक सत्ता फेरबदल से जुड़े सवालों को लेकर एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने सर्वे किया, जिसमें चौंकाने वाले जवाब सामने आए हैं.

ABP C Voter Survey on Nitish Kumar Decision: बिहार (Bihar) एक बार फिर से महागठबंधन (Mahagathbandhan) की सरकार बनने जा रही है. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने लगभग डेढ़ साल बीजेपी (BJP) के साथ सरकार चलाने के बाद आरजेडी (RJD) के पाले में जाने का फैसला लिया. हालांकि, बिहार की एनडीए (NDA) सरकार के सामने कोई बड़ी दिक्कत कई जानकारों को नहीं दिखाई दे रही थी और बीजेपी सब कुछ सामान्य होने की बात कह रही थी. बिहार की जनता ने भी इस औचक सत्ता परिवर्तन का अंदाजा शायद ही लगाया हो. 

बिहार के एकदम बदले सियासी घटनाक्रम को लेकर एबीपी के लिए सी वोटर ने जनता के बीच जाकर त्वरित सर्वे किया. लोगों से जब पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार का तेजस्वी यादव से हाथ मिलाने का फैसला सही है? इस सवाल पर चौंकाने वाला रिजल्ट सामने आया. तेजस्वी यादव से हाथ मिलाने के नीतीश कुमार के फैसले को 44 फीसदी लोगों ने सही बताया जबकि 56 फीसदी लोगों ने इसका समर्थन नहीं किया, उन्होंने फैसले को गलत बताया.

यह भी पढ़ें- Bihar Political Crisis: 22 साल में 8वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश, तेजस्वी होंगे डिप्टी सीएम, फिर चाचा-भतीजे की सरकार

सर्वे में इन सवालों पर जनता का मत

सी वोटर ने और भी कई सवाल पूछे. जनता से जब पूछा गया कि बिहार में गठबंधन टूटने का फायदा किसको होगा? इस सवाल पर 33 फीसदी लोगों ने कहा कि बीजेपी को गठबंधन टूटने फायदा होगा. वहीं, मात्र 20 फीसदी लोगों ने नीतीश कुमार को फायदा पहुंचने की बात कही जबकि सबसे ज्यादा 47 फीसदी लोगों ने कहा कि इसका लाभ तेजस्वी यादव को मिलेगा.

बीजेपी से रिश्ता तोड़ने की वजह के सवाल पर 28 फीसदी लोगों ने जेडीयू की ओर से उपराष्ट्रपति नहीं बनाने का कारण बताया, इतने ही फीसदी लोगों ने आरसीपी सिंह को प्रमोट किए जाने को वजह बताया. 14 फीसदी लोगों ने कहा है कि चिराग को बैठक में बुलाने के कारण बीजेपी से नीतीश का रिश्ता टूटा. वहीं, 30 फीसदी लोगों ने कहा कि बिहार में मंत्रियों के बीच मतभेद के कारण बीजेपी-जेडीयू गठबंधन टूटा. सर्वे में जब पूछा गया कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव में से किसे मुख्यमंत्री बनना चाहिए तो करीब 56% लोगों ने तेजस्वी यादव के नाम पर मुहर लगाई, वहीं, 44 फीसदी लोगों ने नीतीश कुमार का नाम लिया है.  

एक और सवाल कि क्या नीतीश कुमार को चुनाव में जाना चाहिए पर 45 फीसदी लोगों ने हामी भरी जबकि 55 फीसदी लोगों ने कहा, ''नहीं.'' बता दें कि नीतीश कुमार द्वारा बीजेपी से गठबंधन तोड़े जाने पर एबीपी न्यूज के लिए सीवोटर ने त्वरित सर्वे में बिहार के 1 हजार 415 लोगों से सवाल किए थे.

यह भी पढ़ें- 'निगाहें थी PM की कुर्सी पर...,' नीतीश के कदम पर गिरिराज सिंह का हमला, बोले- NDA को जनता ने वोट किया और उन्होंने विश्वासघात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget