एक्सप्लोरर

‘सांप आपके घर घुस गया है’, नीतीश कुमार को लेकर लालू यादव के पुराने ट्वीट की केन्द्रीय मंत्री ने दिलाई याद

Bihar New Government: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश पर वार करते हुए कहा, 'नीतीश कुमार का कहीं पे निगाहें और कहीं पे निशाना था. निगाहे थी पीएम कुर्सी पर.

Bihar New Government: बिहार में मंगलवार को पूरे दिन चले सियासी उठपटक के बीच नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बड़ा कदम उठाते हुए बीजेपी (BJP) को छोड़कर आरजेडी (RJD) का दामन थाम लिया. महागठबंधन सरकार का शपथ ग्रहण आज दोपहर समारोह है, जिसमें एक बार फिर से नीतीश कुमार सीएम पद और तेजस्वी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. एक तरफ जहां नीतीश कुमार के इस फैसले को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने नीतीश कुमार के ऊपर विश्वासघात करने का आरोप लगाया.  

गिरिरीज सिंह ने नीतीश पर वार करते हुए कहा, 'नीतीश कुमार का कहीं पे निगाहें और कहीं पे निशाना था. निगाहे थी पीएम कुर्सी पर. एनडीए को जनता ने वोट किया था और उन्होंने विश्वासघात किया.' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ' नीतीश अपने दम पर सीएम नहीं बन सकते, पीएम का सपना देख रहे हैं.'

 

गिरिराज सिंह ने कहा कि, 'नीतीश कुमार का अपना एजेंडा है. उनका एजेंडा है देश का पीएम बनना. लेकिन, पीएम पद का जगह भारत में खाली नहीं है.' इसके अलावा गिरिराज सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर लालू प्रसाद यादव के साल 2017 का एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, 'सांप आपके घर घुस गया है'. दरअसल लालू यादव ने अपने 2017 के एक ट्वीट में नीतीश को सांप कहा था. लालू के  2017 के ट्वीट में लिखा है था,  'नीतीश सांप है जैसे सांप केंचुल छोड़ता है वैसे ही नीतीश भी केंचुल छोड़ता है और हर 2 साल में साँप की तरह नया चमड़ा धारण कर लेता है. किसी को शक?'

 

वहीं सुशील मोदी का कहना है कि आरजेडी में उन्हें वो सम्मान नहीं मिलेगा, जो बीजेपी ने उन्हें दिया. सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर नीतीश कुमार को जवाब दिया. उन्होंने लिखा- "यह सरासर सफेद झूठ है कि भाजपा ने बिना नीतीशजी की सहमति के आरसीपी को मंत्री बनाया था. यह भी झूठ है कि भाजपा JDU को तोड़ना चाहती थी. तोड़ने का बहाना खोज रहे थे. भाजपा 2024 में प्रचंड बहुमत से आएगी."

'एनडीए में काम करना हो रहा था मुश्किल'

दरअसल कल यानी 9 अगस्त को नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद मीडिया से कहा कि एनडीए छोड़ने पर सभी सांसद और विधायक की आम सहमति है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के साथ काम करना मुश्किल हो रहा था. नीतीश कुमार ने कहा कि आज हमारे पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और पार्षदों के साथ बात हुई. उनका निर्णय ये था कि हमें एनडीए छोड़ देना चाहिए. इसलिए हमने आज इस्तीफा दे दिया. इस दौरान उन्होंने सीधा कह दिया कि 2024 में बीजेपी प्रचंड बहुमत से आएगी.

बता दें कि यह लगातार आरोप लग रहा था कि आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार की मर्जी के बिना केंद्र में मंत्री बनाया गया था. यह भी कहा जा रहा था कि आरसीपी सिंह जेडीयू में होते हुए भी बीजेपी की तरफ थे. कहा यह भी जा रहा था कि बीजेपी जो है वो जेडीयू को तोड़ना चाहती है. ऐसे ही तमाम आरोपों को लेकर सुशील मोदी ने ट्वीट कर बीजेपी की ओर से जवाब दिया है.

ये भी पढ़ें:

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, PK ने याद दिलाई 2017 वाली बात

Upendra Kushwaha Statement: उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को दी बधाई, कहा- देश आपका इंतजार कर रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget