एक्सप्लोरर

ABP C Voter Snap Poll: कृषि कानूनों को वापस लेने से विधानसभा चुनाव पर क्या पडे़गा असर, जानिए लोगों की क्या राय है

ABP C Voter Snap Poll: क्या कृषि कानूनों को वापस लेने से विधानसभा चुनाव में असर देखने को मिलेगा. इस सवाल के जवाब में लोगों ने अपनी राय दी है. आप भी पढ़ें कितने प्रतिशत लोगों ने क्या कहा.

ABP C Voter Snap Poll Survey: उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समते पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए कृषि कानून को वापस ले लिया गया है. केंद्र सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस लेने के को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. अलग-अलग लोग अलग-अलग तरीके से बात कर रहे हैं. कोई इसे चुनावी स्टंट बता रहा है तो कोई केंद्र सरकार की दरियादिली. ऐसे वक्त में जब कृषि कानून वापस लिया गया है तो लोगों के मन में सवाल उठना लाजमी है. लोगों के मन में यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या इस फैसले से अगले साल पांच राज्यों में होने वाले चुनाव पर कोई असर दिखाई दे सकता है. ऐसे में एबीपी न्यूज़ ने सी वोटर के साथ मिलकर एक स्नैप पोल किया है.

सवाल था कि क्या कानून वापस लेने के फैसले से चुनाव पर असर पड़ेगा? सर्वे में पूछे गए इस सवाल को लेकर 55 प्रतिशत लोगों ने हां में जवाब दिया जबकि 31 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. इस सर्वे के दौरान 14 प्रतिशत लोग ऐसे भी मिले जिन्होंने कहा कि बता नहीं पाएंगे कि असर होगा या नहीं.

हां 55%
नहीं 31%
कह नहीं सकते 14%

सर्वे में आए नतीजों से साफ जाहिर होता है कि ज्यादातर लोग मानते हैं कि केंद्र सरकार की ओर से कृषि कानून वापसी के फैसले से चुनाव पर असर पड़ेगा. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर की सुबह देश को संबोधित करते हुए एलान किया था कि केंद्र सरकार की ओर से तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाएगा.

दरअसल, इन कानूनों के खिलाफ किसान करीब एक साल से दिल्ली की सीमाओं पर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का जत्था लगातार सड़क पर बैठकर अपनी नारजगी दिखा रहा था. इन किसानों की मांग थी कि सरकार कृषि कानून को वापस ले.

इस सर्वे में लोगों से यह भी पूछा गया कि क्या केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है या किसान समर्थक? इस सवाल पर 59 फीसदी लोगों ने कहा कि मौजूदा मोदी सरकार किसानों का समर्थक है. जबकि 29 फीसदी लोगों ने माना कि यह सरकार किसान विरोधी है. वहीं 12 फीसदी लोगों असमंजर में दिखे. इन 12 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वो कह नहीं सकते हैं.

किसान समर्थक 59%
किसान विरोधी 29%
कह नहीं सकते 12%

सर्वे में यह भी जानने की कोशिश की गई कि आखिर आम जनता इस कानून को वापस लेने का श्रेय किसे दे रही है. जिसके बाद लोगों ने अपनी राय दी. 41 फीसदी लोगों ने इसके लिए सरकार को श्रेय दिया जबकि 37 प्रतिशत लोगों ने कहा कि किसानों के कारण ऐसा हुआ है.

सरकार 41%
किसान 37%
विपक्ष 22%

कानून वापस लेने से विदेशी निवेश पर असर पड़ेगा ?

हां 36%
नहीं 35%
कह नहीं सकते 29%

क्या किसान कानून किसानों के फायदे का था ?

हां 51%
नहीं 31%
कह नहीं सकते 18%

सर्वे में यह भी पूछा गया कि क्या किसान आंदोलन राजनीति से प्रेरित था? इस सवाल पर 57 फीसदी लोगों ने हां कहा. वहीं करीब 35 फीसदी लोगों का कहना था कि यह आंदोलन राजनीति से प्रेरित नहीं था.

हां 57%
नहीं 35%
कह नहीं सकते 8%

किसान आंदोलन कुछ किसानों का था या जनआंदोलन?

जनआंदोलन 46%
कुछ किसानों का 42%
कह नहीं सकते 12%

किसान कानून वापस लेकर पीएम मोदी ने सही किया ?

हां 52%
नहीं 31%
कह नहीं सकते 17%

[नोट: 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान कानून वापस लेने का एलान किया. दिल्ली बॉर्डर पर करीब साल भर से किसान धरने पर बैठे हैं. किसानों का धरना अब भी जारी है. ऐसे में abp न्यूज के लिए सी वोटर ने दो दिनों में स्नैप पोल के जरिये देश के लोगों का मूड जाना है. इस स्नैप पोल में 2 हजार 596 लोगों ने हिस्सा लिया है.]

UP Elections 2022: आज सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में होंगे जेपी नड्डा, 12 जिले के 27 हजार 637 बूथ अध्यक्षों से करेंगे संवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget