एक्सप्लोरर

जायरा वसीम पर सिंघवी का ट्वीट- हलाला जायज और एक्टिंग हराम क्यों? यूजर्स ने पूछा- पार्टी चेंज कर रहे हैं क्या

जायरा वसीम के धर्म के नाम पर बॉलीवुड छोड़ने पर कांग्रेस के सीनियर नेता और जाने माने वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्वीट किया है कि किसी धर्म में हलाला जायज और एक्टिंग हराम कैसे हो सकता है.

नई दिल्ली: जायरा वसीस द्वारा 'धर्म से दूर' होने के कारण फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने को लेकर इन दिनों बहस जारी है. अब इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट कर उनके फैसले पर निशाना साधा है. जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के फैसले के बहाने सिंघवी ने न सिर्फ अभिनेत्री के निर्णय की आलोचना की है, बल्की मुसलमानों के तथाकथित रुढ़िवादी सोच पर भी हमला किया है.

सिंघवी ने ट्वीट किया, "हलाला जायज और एक्टिंग हराम, क्या ऐसे तरक्की करेगा हिंदुस्तान का मुसलमान ?". हालांकि उनके इस ट्वीट के जवाब में कई यूजर्स ने उनसे पूछा कि क्या वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं.

  दरअसल, अभिषेक मनु सिंघवी ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी की घोषित नीति के खिलाफ ट्वीट किए हैं. ऐसे में कई लोग ट्विटर पर उनसे सख्त सवाल कर रहे हैं.

सिंघवी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अगर जायरा वसीम के इस तर्क को उदारतापूर्वक अपना लिया जाता है तो भारत के गौरव जो आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, एआर रहमान, जावेज अख्तर जैसे और कई अन्य लोग हैं उनका क्या.

इसके अलावा सिंघवी ने पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में हाल ही में हुई घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''मंदिर की घटना का दूसरा दिन है और जिस गृह मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में दिल्ली पुलिस है उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई. हम जानते हैं कि सत्तारूढ़ दल बीजेपी अल्पसंख्यकों की परवाह नहीं करता, लेकिन क्या यह बहुमत की भावनाओं की भी परवाह नहीं करता है?''

बता दें कि जायरा वसीम ने रविवार 30 जून को फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया था. जायरा वसीम ने एक्टिंग फील्ड को छोड़ने की घोषणा करते हुए एक फेसबुक पोस्ट लिखा था. इसमें उन्होंने कहा था कि वह इस काम से खुश नहीं है क्योंकि यह उनके धर्म के रास्ते में आ रहा है. अपने फेसबुक पेज पर विस्तार से लिखे गए एक पोस्ट में 'दंगल' फिल्म से लोकप्रियता पाने वाली जायरा वसीम ने कहा था कि उन्हें महसूस हुआ कि भले ही मैं यहा सही तरीके से फिट हो जाऊं लेकिन मैं इस जगह के लिए नहीं बनी हूं. उनके इस फैसले के बाद से ही विवाद खड़ा हो गाया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
'राहुल गांधी को अपनी...', जाति जनगणना को लेकर फायर हुए गिरिराज सिंह
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
राहुल गांधी के बयान पर बवाल, निशिकांत दुबे ने शेयर किया इंदिरा गांधी का वीडियो
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात
मेलोडी मीम्स विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार, कही ये बात

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget