एक्सप्लोरर

ABG Shipyard Scam: देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले के आरोपी Rishi Agarwal से CBI ने की पूछताछ, फिर होना होगा पेश

ABG Shipyard Scam: देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले के मुख्य आरोपी ऋषि अग्रवाल से CBI ने पूछताछ की है. पूछताछ के बाद ऋषि अग्रवाल को सीबीआई ने वापस भेज दिया.

ABG Shipyard Scam: देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले के आरोपी ऋषि अग्रवाल (Rishi Agarwal) से सीबीआई कई घंटों तक पूछताछ की. पूछताछ के बाद अग्रवाल को सीबीआई ने वापस भेज दिया और उससे अगली पूछताछ पर कुछ दस्तावेज के साथ आने के लिए कहा गया है. ध्यान रहे कि 22842 करोड़ रुपए के इस घोटाले के मामले में सीबीआई ने पिछले सप्ताह विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. सीबीआई जल्द ही इस मामले में एबीजी कंपनी के अन्य निदेशकों और बैंकों के कुछ अधिकारियों से भी पूछताछ करने जा रही है.

देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले में सीबीआई ने एबीजी ग्रुप के प्रबंध निदेशक ऋषि अग्रवाल (Rishi Agarwal) समेत 5 व्यक्तियों और दो कंपनियों एवं अज्ञात सरकारी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. यह मुकदमा 28 बैंकों के समूह का नेतृत्व कर रहे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक की शिकायत के आधार पर किया गया था. मुकदमा दर्ज करने के बाद सीबीआई में मामले के आरोपियों पर छापेमारी भी की थी. इसके बाद इस मामले में विपक्ष द्वारा शोर मचाया जाने लगा कि मामले का मुख्य आरोपी देश में नहीं है.

ध्यान रहे कि इसके पहले पंजाब नेशनल बैंक समूह से 12000 करोड़ रुपए के घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी देश छोड़कर फरार हो गए थे. सीबीआई ने इस मामले में मुकदमे में आरोपित पांचों आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी कराया जिससे कि वे देश छोड़कर ना जा सके. सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी और एबीजी ग्रुप के प्रबंध निदेशक ऋषि कुमार अग्रवाल से सीबीआई ने कई घंटों तक पूछताछ की.

इस पूछताछ के दौरान उनसे 2005 से 2020 तक का पूरा घटनाक्रम सिलसिलेवार तरीके से मांगा गया. सूत्रों ने बताया कि सीबीआई यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में बैंकों के कुछ अधिकारियों ने कथित तौर पर रिश्वत तो नहीं ली थी. सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने ऋषि अग्रवाल को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है. इस बार उन्हें कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज लाने के लिए कहा गया है.

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक इस मामले में शामिल चार अन्य आरोपियों को जो इस ग्रुप के ही डायरेक्टर हैं उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में बैंकों के कुछ बड़े अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. देश में पांच राज्यों के चुनाव के चलते इस घोटाले की लगातार चर्चा हो रही है और केंद्र सरकार तथा विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. ‌मामले की जांच जारी है.

Hijab Row: हिजाब विवाद को लेकर विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: भारत के पहाड़ी शहरों पर मंडरा रहा कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
भारत के पहाड़ी शहरों पर कौन सा खतरा? हिमालय की 188 झीलें फटने को तैयार
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
ट्विशा शर्मा मौत केस भोपाल से बाहर ट्रांसफर करने का CBI ने किया समर्थन, SC में दाखिल किया जवाब
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी
‘सहमति से बने यौन संबंध को रिश्ता टूटने के बाद रेप नहीं माना जा सकता’, SC की बड़ी टिप्पणी

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Embed widget