एक्सप्लोरर

दिल्ली सरकार की उपलब्धियों के सहारे उपचुनाव पर ‘AAP’ की नजर

आम आदमी पार्टी ने 11 फरवरी को पार्टी ने दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में विकासयात्रा निकाल कर तीन साल की उपलब्धियों को जनता के बीच पेश करने का सिलसिला शुरू कर दिया.

नई दिल्ली: दिल्ली में सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी की सरकार का तीन साल पूरा हो चुका है. ऐसे में आम आदमी पार्टी, सरकार की उपलब्धियों को बेमिसाल बता रही है और विधानसभा की 20 सीटों पर संभावित चुनाव में भुनाने की तैयारी कर रही है. 11 फरवरी को पार्टी ने दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में विकासयात्रा निकाल कर तीन साल की उपलब्धियों को जनता के बीच पेश करने का सिलसिला शुरू कर दिया है.

उपचुनाव की संभावना से संजय सिंह ने किया इंकार

उपचुनाव की संभावित अनिवार्यता के मद्देनजर ‘आप’ केजरीवाल सरकार की उपलब्धियों को दिल्ली की जनता के बीच ले जाने का अभियान चलाएगी. आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने उपचुनाव की संभावना से इंकार करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार की उपलब्धियां बेमिसाल हैं इसलिए इन्हें जनता के बीच ले जाना पार्टी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिये सरकार के कामों की जानकारी पार्टी के जरिए जनता को देना ‘प्रचार करना’ नहीं बल्कि लोगों को जागरुक करना है. इसे राजनीतिक नफा नुकसान के नजरिये से नहीं देखना चाहिए.

‘‘अभी देखा है तीन साल अब देखेंगे पांच साल...केजरीवाल’’

आप ने साल 2015 में पार्टी की ऐतिहासिक जीत से जुड़े प्रचार गीत ‘‘पांच साल केजरीवाल’’ को नये कलेवर में तैयार कर इसे सरकार की उपलब्धियों के प्रचार का माध्यम बनाया है. पांच साल केजरीवाल की तर्ज पर आप नेता दिलीप पांडे की लिखित गीत के बोल हैं ‘‘अभी देखा है तीन साल अब देखेंगे पांच साल.. केजरीवाल.’’ सरकार की तीन साल की अहम उपलब्धियों के जिक्र वाले लगभग डेढ़ मिनट के इस गीत को बुद्धवार को आधिकारिक तौर पर रिलीज किया गया है. इस गीत को पहले सोशल मीडिया पर लोकप्रिय बनाया जायेगा. इसके बाद इसे सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की जिला इकाइयां प्रचार का माध्यम बनाएंगी. पार्टी सूत्रों के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास कार्यों से जुड़ी सरकार की उपलब्धियों को उपचुनाव वाले 20 विधानसभा क्षेत्रों पर केन्द्रित किया जायेगा.

मुहल्ला क्लीनिक, स्कूल और सड़कें मुख्य मुद्दे: संजय सिंह

पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रभारी गोपाल राय की निगरानी में इस बाबत बनायी गयी रणनीति को अंजाम दिया जा रहा है. इसके तहत पार्टी की कमजोर कड़ी बन चुके कुमार विश्वास और कपिल मिश्रा प्रकरण के अलावा राज्यसभा की सीटों के टिकटों की बिक्री के आरोपों को सरकार की उपलब्धियों के साये में जनता के सोंच से बाहर रखने की तैयारी है. सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पताल हों या मुहल्ला क्लीनिक या फिर स्कूल और सड़कें, ये सब देश के बाहर भी चर्चा के विषय बन गये हैं. उन्होंने कहा ‘‘तमाम बाधाओं के बावजूद हासिल हुई इन उपलब्धियों को कोई भी सरकार जनता के बीच ले जाना चाहेगी.’’

संजय सिंह ने पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र के संकट का सवाल उठाने वाले कुमार विश्वास और कपिल मिश्रा प्रकरण को राजनीतिक मुद्दा बातया है. साथ ही दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई जांच और राज्यसभा चुनाव में टिकटों की बिक्री के आरोपों को सिंह ने नकारते हुए कहा कि ये आरोप राजनीतिक उतार चढ़ाव मात्र हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
ममता बनर्जी को ही हाईकमान मानते हैं पार्टी तोड़ने वाले TMC नेता, बागी गुट पर कही ये बात
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे
संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, कहा- सच्चा पछतावा है, भविष्य में भी संयम बरतेंगे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget