एक्सप्लोरर

राहुल गांधी को अरविंद केजरीवाल का बड़ा झटका, महागठबंधन में शामिल नहीं होगी AAP

जहां यूपी में एसपी और बीएसपी के भी महागठबंधन में शामिल होने को सेकर संशय बरकरार है वहीं अब आम आदमी पार्टी ने भी 2019 लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में शामिल होने से इनकार कर दिया है.

नई दिल्लीः 2019 की शुरुआत में ही राहुल गांधी को अरविंद केजरीवाल ने बड़ा झटका दे दिया है. आम आदमी पार्टी महागठबंधन में शामिल नहीं होगी. विपक्ष की एकता के दावे एकाएक धूमिल पड़ते नजर आ रहे हैं. जहां यूपी में एसपी और बीएसपी के भी महागठबंधन में शामिल होने को लेकर संशय बरकरार है वहीं अब आम आदमी पार्टी ने भी 2019 लोकसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में शामिल होने से इनकार कर दिया है.

कल ही खबर आई थी कि आम आदमी पार्टी 2014 की तरह इस बार सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी. पार्टी का फोकस अभी सिर्फ़ 33 सीटों पर है जिसमें दिल्ली की 7, पंजाब की 13, हरियाणा की 10, गोवा की 2 और चंडीगढ़ की 1 सीट है.

आप के गोपाल राय द्वारा कल अनौपचारिक मीटिंग रखी गई थी जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की गई. इसमें बताया गया कि आम आदमी पार्टी 15 फरवरी तक दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के सभी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर देगी. इसमें पार्टी दिल्ली ,पंजाब, हरियाणा, गोवा और चंडीगढ़ में मुख्यतः चुनाव लड़ेगी.

हालांकि कल जब गठबंधन को लेकर गोपाल राय से सवाल किया गया था तो उन्होंने सीधी टिप्पणी नहीं की थी. उन्होंने कहा था कि ‘हमने तीन राज्यों दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में सभी सीटों पर चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है. आगे क्या हालात बनेंगे उसपर पार्टी फ़ैसला करेगी’.

पार्टी ने पंजाब में फिलहाल कुल 13 लोकसभा में से 5 पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. जबकि दिल्ली में कुल 7 में से 5 सीट पर पहले ही प्रभारी घोषित हो चुके जो संभावित उम्मीदवार हैं. बाकी राज्यों की रिपोर्ट आने के बाद फैसला किया जाएगा.

हरियाणा आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी जोरशोर से शुरू कर दी है और कल यानी 4 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हरियाणा के चरखी दादरी में रैली करेंगे. 5 जनवरी से लेकर 9 जनवरी तक केजरीवाल हरियाणा के 10 लोकसभा सीटों कें पदधिकारियों के साथ डोर टू डोर को लेकर बैठक करेंगे और 10 जनवरी से पूरे हरियाणा में पार्टी डोर टू डोर प्रचार लांच कर देगी. पंजाब अरविंद केजरीवाल 20 जनवरी को संगरूर, 29 जनवरी को आनंदपुर साहिब और 2 फरवरी को अमृतसर में रैली करेंगे दिल्ली दिल्ली और हरियाणा में हर 10 घरों पर पार्टी एक विजय प्रमुख बनाएगी. आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में विजय प्रमुख नियुक्त करेगी. विजय प्रमुख का काम अपने इलाके के केवल 10 घरों पर फोकस करना होगा. विजय प्रमुख का काम होगा कि वोटिंग से एक हफ्ते पहले आम आदमी पार्टी की 'वोट पर्ची' उन 10 घरों में पहुंचाना और जिन 10 घरों की ज़िम्मेदारी दी गई उनसे लोगों को निकालकर वोट डलवाना. आप दिल्ली में 3,62,500 और हरियाणा में 4,62,500 विजय प्रमुख नियुक्त करेगी.

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में फैसला, परिस्थितियों को देखकर 'महागठबंधन' में शामिल होने का फैसला करेगी AAP

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget