एक्सप्लोरर

Delhi Politics: दिल्ली चुनाव के रिजल्ट से पहले AAP-BJP में टकराव! अब ACB की हुई एंट्री, समझें पूरा मामला

Delhi Politics: AAP और BJP के बीच राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है. AAP ने आरोप लगाया है कि BJP उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है, जिसपर अब जांच के आदेश दिए गए हैं.

AAP VS BJP: आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है. AAP ने आरोप लगाया है कि BJP उनके विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 15-15 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है. अब इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को जांच के आदेश दिए हैं.

AAP संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (6 फरवरी) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि “गालियां देने वाली पार्टी” ने AAP के 16 विधायकों को 15-15 करोड़ रुपये देने की पेशकश की है. उन्होंने BJP पर AAP के नेताओं को तोड़ने की साजिश रचने का आरोप लगाया.

BJP ने आरोपों को बताया झूठा

BJP ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए AAP पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया. दिल्ली BJP ने शुक्रवार (7 फरवरी) को LG को एक लिखित शिकायत सौंपकर कहा कि AAP बिना किसी ठोस सबूत के BJP की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है. BJP नेताओं का कहना है कि चुनाव खत्म होते ही AAP हार का बहाना ढूंढ रही है और जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने के लिए झूठे आरोप लगा रही है.

LG ने ACB को दी जांच के आदेश

AAP और BJP के आरोप-प्रत्यारोप के बीच LG ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि इन आरोपों की सच्चाई सामने आनी चाहिए और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इस विवाद के बाद दिल्ली की राजनीति में हलचल मच गई है. AAP जहां BJP पर हमलावर है वहीं BJP इसे AAP की साजिश बता रही है. अब सबकी नजरें ACB की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे ये साफ होगा कि AAP के आरोपों में कितनी सच्चाई है या ये सिर्फ एक राजनीतिक हथकंडा है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: अगले 48 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, यहां माइनस में होगा पारा, यूपी-दिल्ली से कश्मीर तक, कितनी होगी ठंड, जानें

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे अमित शाह?
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे अमित शाह?
एयर इंडिया टर्बुलेंस: 'पायलट नशे में खड़े नहीं हो पा रहे थे', क्रू मेंबर ने की थी शिकायत
एयर इंडिया टर्बुलेंस: 'पायलट नशे में खड़े नहीं हो पा रहे थे', क्रू मेंबर ने की थी शिकायत
Xप्लेन: क्या है पंजाब सरकार का डिजिटल यूनिवर्सिटी बिल? क्यों हो रहा विवाद? जानिए
क्या है पंजाब सरकार का डिजिटल यूनिवर्सिटी बिल? क्यों हो रहा विवाद? जानिए
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
लाल किला ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था अल-कायदा, UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget