एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अरविंद केजरीवाल की AAP को क्या मिला? जानें आंकड़े

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) को एक भी सीट नहीं मिली है. चुनाव आयोग ने पार्टी के वोट शेयर बताए हैं.

Election Result 2023: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस को बीजेपी ने करारी शिकस्त दी है. साथ ही मध्य प्रदेश में भी बड़े अंतर से जीत हासिल की है. वहीं तेलंगाना में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ बीआरएस को पटखनी दी. इन चुनावों में आम आदमी पार्टी भी दमखम से मैदान में उतरी, लेकिन हर जगह उसे हार का सामना करना पड़ा है. 

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में उसे एक भी सीट नहीं मिली. छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को 0.93 फीसदी वोट से संतोष करना पड़ा. मध्य प्रदेश में उसे मात्र 0.54 फीसदी वोट और राजस्थान में 0.38 फीसदी वोट मिले. राजस्थान में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप ने 88, छत्तीसगढ़ में 57 और मध्य प्रदेश में 70 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. 

क्या बोली आम आदमी पार्टी?

विधानसभा चुनाव रिजल्ट पर आप ने कहा कि वह जनादेश को स्वीकार करती है और उसने तीन राज्यों में जीत के लिए बीजेपी को बधाई दी. पार्टी ने कहा,''हमें पूरी उम्मीद है कि भाजपा अपने वादे पर खरी उतरेगी और मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना के तहत घर उपलब्ध कराएगी. आशा है कि बीजेपी वादे के मुताबिक 450 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी. हमारी मांग है कि सस्ता सिलेंडर पूरे देश के लिए उपलब्ध कराया जाए और इसे तीन राज्यों तक सीमित न रखा जाए.''

छत्तीसगढ़ में बीजेपी 54, कांग्रेस 35 और जीजीपी एक सीट पर जीती है. यहां सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है. मध्य प्रदेश में बीजेपी 160 सीटें जीती है और तीन पर आगे है. वहीं कांग्रेस 64 सीटें जीती है और दो पर आगे है. भारत आदिवासी पार्टी एक सीट जीती है.

राजस्थान में बीजेपी को 115, कांग्रेस को 69, बीएसपी को दो और अन्य को 13 सीटें मिली है. तीनों ही राज्य में बीजेपी सरकार बनाने जा रही है. वहीं तेलंगाना में पहली बार कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है. यहां कांग्रेस के खाते में 64 और बीआरएस के खाते में 39 सीटें गई हैं. बीजेपी ने 8, एआईएमआईएम ने 7 और सीपीआई ने एक सीट पर जीत दर्ज की है.

'कांग्रेस अल्पसंख्यक...', MP, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना रिजल्ट पर गुलाम नबी आजाद की पहली प्रतिक्रिया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
सदन में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
सदन में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
अब CJP क्या करेगी, राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? खुद कर दिया बड़ा खुलासा
अब CJP क्या करेगी, राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? खुद कर दिया बड़ा खुलासा

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget