एक्सप्लोरर

‘आप’ ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- SC के निर्देश के बावजूद सरकार प्रदूषण के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठा रही

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने दावा किया कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की ओर से बुलाई गई बैठक में हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के पर्यावरण मंत्री शामिल नहीं हुए.

नई दिल्ली: दिल्ली में वायु गुणवत्ता एक बार फिर चिंताजनक स्थिति में पहुंचने पर आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र पर निशाना साधा है. पार्टी ने गुरुवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से प्रदूषण का स्थाई समाधान करने के निर्देश के बावजूद केंद्र सरकार ठोस कदम नहीं उठा रही है.

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु गुणवत्ता गुरुवार को ‘गंभीर’ स्तर पर बनी रही और पूरे इलाके पर जहरीले प्रदूषण की मोटी परत छाई हुई है. पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने और विपरीत मौसम की वजह से बुधवार रात दूसरी बार वायु गुणवत्ता ‘आपात’ स्थिति में पहुंच गई.

‘आप’ के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी प्रदूषण जैसे संवेदनशील मुद्दे का ‘राजनीतिकरण’ कर रही है और केंद्र इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठा रहा है.

आखिर उस दिन अमित शाह और उद्धव ठाकरे के बीच क्या बात हुई और फिर क्या हुआ?

उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण बढ़ाने की कोशिश कर रही है. मेरा मानना है कि यह समय केंद्र की ओर से यह स्पष्ट करने का है कि वह सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद क्यों ठोस कदम नहीं उठा रहा है.’’

संजय सिंह ने दावा किया कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की ओर से बुलाई गई बैठक में हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के पर्यावरण मंत्री शामिल नहीं हुए.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इन मंत्रियों से अनुरोध करूंगा कि वे इस संवदेनशील मुद्दे पर गंभीरता दिखाएं. वे केवल ‘आप’ की छवि खराब करने के लिए दिल्ली ही नहीं बल्कि हरियाणा, पंजाब के लोगों को भी खतरे में डाल रहे हैं जो पराली जलाने से होने वाली समस्या का सामना कर रहे हैं.’’

ब्रिक्स में शामिल देशों को कमतर नहीं आंक सकते, दुनिया की जीडीपी में है 30 फीसदी हिस्सेदारी 

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह एनसीआर और उत्तर भारत के हिस्सों में प्रदूषण की समस्या का समाधान करने के लिए जापान की हाइड्रोजन आधारित तकनीक के इस्तेमाल की व्यावहारिकता पर विचार करे. अदालत ने तीन दिसंबर को इस मामले पर जवाब देने को कहा है.

फटाफट देखिए अबतक की बड़ी खबरें...

ये भी पढ़ें:

एंबुलेंस के इंतज़ार में बड़ी देर तक स्ट्रेचर पर रहा महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का पार्थिव शरीर 

झारखंड: बीजेपी-आजसू का गठबंधन लगभग टूटा, आजसू के अड़ियल रवैये से अमित शाह नाराज! 

पत्नी के गर्भ में बच्ची का पता चलने पर पति ने दिया तीन तलाक, मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
'वंदे मातरम पर स्टैंड ने...', राहुल गांधी के धरने पर BJP भड़की
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई
JPSC परीक्षा धांधली मामला: 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी बड़ी सुनवाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget