एक्सप्लोरर

AAP नेता राघव चड्ढा ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, राज्यसभा जाने पर बोले- जगह बदलेगी, सेवा चलती रहेगी

राज्यसभा में जाने को लेकर उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार और मैंने बतौर विधायक अपने क्षेत्र में बहुत काम किए. जितना संभव था उतना काम किया गया.

दिल्ली के राजेंद्र नगर से विधायक राघव चड्ढा ने आज दिल्ली विधानसभा से इस्तीफा दे दिया. आम आदमी पार्टी ने पंजाब से उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया है. राघव चड्ढा ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया था. राज्यसभा में जाने को लेकर उन्होंने कहा, "केजरीवाल सरकार और मैंने बतौर विधायक अपने क्षेत्र में बहुत काम किए. जितना संभव था उतना काम किया गया."

'एक क्लास से दूसरी क्लास में मेरा प्रमोशन हो गया'

उन्होंने कहा, "हमारे विधानसभा के सभी लोग शुक्रगुजार हैं. सदन जरूर बदलेगा, लेकिन सेवा चलती रहेगी. ये सिर्फ आम आदमी पार्टी में ही हो सकता है कि ऑर्डिनरी घर से आने वाले बच्चों को मौका और इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. मैं अपने नेता केजरीवाल जी का धन्यवाद करता हूं. एक क्लास से दूसरी क्लास में मेरा प्रमोशन हो गया है. जय हिंद." 

हो सके तो फिर लौटकर आना: रामवीर सिंह बिधूड़ी

वहीं, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, "हम राघव चड्ढा को बहुत मिस करेंगे, हो सके तो फिर लौटकर आना." बता दें कि आप नेता राघव चड्ढा ने दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल को इस्तीफा सौंपा. 

दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी थे राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में आम आदमी पार्टी की कमान संभाली थी, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजने का फैसला किया है. राघव चड्ढा, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी थे. मंगलवार को दिल्ली सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर बताया कि अब ये जिम्मेदारी सौरभ भारद्वाज को सौंपी गई है. सौरभ भारद्वाज दिल्ली के ही ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.

ये भी पढ़ें-

कर्नाटक हाई कोर्ट ने कहा- पत्नी से रेप केस में नहीं बच सकता पति, सांसदों को 'चुप्पी की आवाज' पर देना चाहिए ध्यान

बिलावल भुट्टो ने इमरान खान को कहा 'चूहा' और बुजदिल, जो अविश्वास प्रस्ताव से भाग रहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget