एक्सप्लोरर

दिल्ली सीलिंग विवाद:  BJP-AAP की बैठक में हंगामा, केजरीवाल बोले- ‘हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे’

केजरीवाल ने कहा, ‘’दिल्ली की 351 सड़कों का मुद्दा, सीलिंग का मुद्दा बिलकुल भी नहीं है. हम विधि विशेषज्ञों के संपर्क में हैं और सीलिंग रुकवाने के लिए दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट जायेगी."

नई दिल्ली: दिल्ली में सीलिंग के मुद्दे पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी सहित बीजेपी के कई बड़े नेता आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे. केजरीवाल ने बीजेपी नेताओं को आदर से बिठाया. बातचीत भी शुरू हुई, लेकिन बैठक में बहस और हंगामा हो गया. इस मामले पर केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि वह सीलिंग रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. सीलिंग की वजह से लोगों की रोजी रोटी छिनी- केजरीवाल सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘’MCD की सीलिंग की वजह से इतने सारे लोगों की रोजी रोटी चली गयी, काम बंद हो गए ये दुःख की बात है." उन्होंने कहा, ‘’कल जब बीजेपी की चिट्ठी आयी की वे मुझसे सीलिंग के मुद्दे पर मिलना चाहते हैं तो मुझे ख़ुशी हुई की हम सब सामने मिल बैठ कर समाधान निकाल लेंगे, लेकिन वो बंद कमरे में बैठ कर बात करना चाहते थे.’’ दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट जायेगी- केजरीवाल केजरीवाल ने आगे कहा, ‘’दिल्ली की 351 सड़कों का मुद्दा, सीलिंग का मुद्दा बिलकुल भी नहीं है. हम विधि विशेषज्ञों के संपर्क में हैं और सीलिंग रुकवाने के लिए दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट जायेगी." उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल और केंद्र सरकार चाहें तो ये विवाद सुलझ सकता है. केंद्र सरकार को इसपर अध्यादेश लाना चाहिए. वहीं आज इस मामले पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए. राजनीति कर रहे हैं केजरीवाल- तिवारी वहीं, इस मामले पर मनोज तिवारी ने कहा, ‘’हमने केजरीवाल से मिलने का समय मांगा था. पत्र भी लिखा. पूरी दिल्ली सीलिंग से परेशान है. लेकिन आज जब समय मांगा तो उन्होंने मीडिया को बुला लिया. वह इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं. हम एलजी से भी मिलेंगे. एक सेशन इसका भी बुलाइए.’’ कल केजरीवाल ने उपराज्यपाल को लिखा था पत्र दरअसल बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल सीलिंग के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल से बात करने पहुंचा था. इससे पहले सोमवार शाम को अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल को ख़त लिखकर कहा कि सीलिंग के मुद्दे पर बीजेपी के विधायक, पार्षद मुझसे मिलने कल सुबह 9 बजे मेरे घर आ रहे हैं लेकिन चूंकि यह आपका अधिकार क्षेत्र है तो इन सबको लेकर सुबह 9.30 बजे मैं आपके पास आऊंगा. क्या है दिल्ली में सीलिंग का विवाद? बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने साल 2006 में अवैध निर्माण की सीलिंग करने के आदेश जारी किए थे. इस आदेश पर बवाल बढ़ता देख केंद्र सरकार साल 2006 में ही दिल्ली स्पेशल प्रोविजन बिल लाई. इस बिल के तहत तब तक बन चुकी अवैध इमारतों को सीलिंग के दायरे से बाहर कर दिया गया. अब जुलाई 2014 के बाद हुए अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
खत्म हुआ 32 साल पुराना रिश्ता, SC ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
खत्म हुआ 32 साल पुराना रिश्ता, SC ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान

Embed widget