एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव जीतने के बाद अब AAP की नजर महाराष्ट्र पर, राज्य में सभी चुनाव लड़ने का एलान

आम आदमी पार्टी ने एलान किया है कि पार्टी अब महाराष्ट्र में सभी चुनाव लड़ेगी. 2022 में मुंबई महानगरपालिका के चुनाव होने हैं और आप ने इसके लिए तैयारियां अभी से शुरू कर दीं हैं.

मुंबई: दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद अब अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की नजर महाराष्ट्र पर है. आम आदमी पार्टी ने एलान किया है कि वो महाराष्ट्र में आने वाले सभी चुनाव लड़ेगी. पार्टी की नजर मुंबई में होने वाले महानगरपालिका चुनाव पर है.

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य प्रीति शर्मा मेनन के मुताबिक दिल्ली के नतीजों ने ये साफ कर दिया है कि अब चुनाव अच्छे प्रशासन के बूते पर लड़े जाएंगे. इन नतीजों ने देश भर में एक उम्मीद पैदा की है और बड़े पैमाने पर लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ना चाहते हैं. ऐसे इच्छुक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए आम आदमी पार्टी ने एक हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया है.

मेनन के मुताबिक आम आदमी पार्टी आने वाले समय में महाराष्ट्र के सभी स्थानीय चुनाव लड़ेगी. इनमें सबसे बड़ा चुनाव जो होने जा रहा है वो 2022 का मुंबई महानगर पालिका का है. इसके लिए आम आदमी पार्टी ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दीं हैं.

आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा के अगले चुनाव भी लड़ेगी. फिलहाल महाराष्ट्र में चार बड़ी पार्टियां हैं. इनमें से तीन पार्टियों जैसे शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने मिलकर सरकार बनाई है जबकि बीजेपी विपक्ष में है. अब इसमें जल्द ही आम आदमी पार्टी का नाम भी जुड़ने वाला है.

वहीं अगर दिल्ली चुनाव की बात करें तो इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 70 में 62 सीटें हासिल कर शानदार जीत दर्ज की. इसके बाद आज आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक हुई. इस बैठक में मनीष सिसोदिया ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसपर सभी विधायकों ने एक मत से सहमति जताई.

बैठक के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा, ''अरविंद केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुना गया है. 16 फरवरी को रामलीला मैदान में सुबह 10 बजे से शपथ ग्रहण होगा. मैं दिल्ली के लोगों को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित करता हूं.''

ये भी पढ़ें

केजरीवाल चुने गए विधायक दल के नेता, 16 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा शपथ ग्रहण अरविंद केजरीवाल: मिडिल क्लास फैमिली मैन से दिल्ली की राजनीति का 'पावर हाउस' बनने की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget