एक्सप्लोरर

AAP In Gujarat: आम आदमी पार्टी ने गुजरात में सभी संगठनों को किया भंग, जल्द होगा नया ऐलान

AAP Dissolve all Organizations In Gujarat: आम आदमी पार्टी ने गुजरात में सभी संगठनों को भंग कर दिया है. राज्य में विधानसभा चुनावों को देखते हुए ये निर्णय लिया है. पार्टी जल्द ही नए संगठन का ऐलान करेगी.

Gujarat Assembly Election: आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) को मद्देनजर रखते हुए आम आदमी पार्टी (Aam Aadami Party) ने सभी संगठनों को भंग कर दिया है. पार्टी ने गुजरात (Gujarat) में सभी संगठनों (All Organizations) को भंग (Desolve) करने का ऐलान कर दिया है. गुजरात में आम आदमी पार्टी के प्रमुख (Gujarat AAP Chief) गोपाल इटालिया (Gopal Italia) को छोड़कर सभी संगठनों को भंग कर दिया गया है. इसमें सभी संगठन, विंग (Wing) और मीडिया टीम (Media Team) शामिल हैं. पार्टी ने ये फैसला आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर किया है. अब पार्टी जल्दी ही नए संगठन (New Organization) की घोषणा कर सकती है.

बताया जा रहा है कि अब आम आदमी पार्टी अब पूरी तरह नए सिरे से संगठन को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए खड़ा करेगी. गुजरात में चुनाव को लेकर पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात का दौरा कर रहे हैं. हाल ही में केजरीवाल मेहसाणा पहुंचे थे जहां उन्होंने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया था.

जल्द होंगी नई नियुक्तियां

पार्टी के वरिष्ठ नेता की माने तो आम आदमी पार्टी में गत दिनों में बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए ऐसी स्थिति में उनको भी संगठन में जगह देने तथा विधानसभा चुनाव से पूर्व एक मजबूत रणनीति तैयार करने के लिए जिलाध्यक्ष में भी बदलाव किया जाना है. गुजरात के 33 जिलाध्यक्ष समेत करीब 50 पदों पर आम आदमी पार्टी नई नियुक्तियां करेगी. इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महासचिव प्रदेश सचिव जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता मीडिया प्रभारी आदि के पद शामिल है.

जनता के बीच साख वाले नेता हो सकते हैं शामिल

माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी संगठन (AAP Organization) का पुनर्गठन कर कुछ ऐसे नेताओं को शामिल करना चाहती है, जिनकी पब्लिक के बीच साख हो और जिन्हें चेहरे (Party Face) के तौर पर पेश किया जा सके. आम आदमी पार्टी अब तक गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) में कोई सीट नहीं जीत सकी है, लेकिन इस बार उसे उम्मीद है कि कांग्रेस (Congress) से नाराज और निराश लोगों का वोट उसे मिल सकेगा. पार्टी ने सूबे की सभी 182 विधानसभा सीटों पर लड़ने की तैयारी शुरू की है.

ये भी पढ़ें: Money Laundering Case: AAP ने ईडी के नकदी मिलने के दावे को किया खारिज, BJP पर बदनाम करने का लगाया आरोप

ये भी पढ़ें: Gujarat Election: सीएम केजरीवाल ने मेहसाणा में निकाली तिरंगा यात्रा, बोले- गुजरात बदलाव मांग रहा है

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget