एक्सप्लोरर

Money Laundering Case: AAP ने ईडी के नकदी मिलने के दावे को किया खारिज, BJP पर बदनाम करने का लगाया आरोप

Money Laundering Case: आप ने ईडी के सत्येंद्र जैन के ठिकानों से नकदी मिलने के दावे को खारिज किया है. आम आदमी पार्टी ने इसे विफल रेड बताते हुए बीजेपी को घेरा है.

Satyendar Jain Case: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) के खिलाफ ईडी (ED) की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी है. आप ने ईडी के सत्येंद्र जैन के ठिकानों से नकदी मिलने के दावे को खारिज किया है. मंगलवार को ईडी ने सत्येंद्र जैन के ठिकानों से 2.82 करोड़ रुपये नगद और 1.80 किलोग्राम सोने के सिक्के मिलने का दावा किया था जिसे आम आदमी पार्टी ने सिरे से नकार दिया है. आम आदमी पार्टी ने ईडी के पंचनामे की कॉपी दिखाते हुए दावा किया कि ईडी को सत्येंद्र जैन के घर से कुछ नहीं मिला है. 

आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि ईडी की छापेमारी का जब्ती मेमो सत्येंद्र जैन की पत्नी और बेटी को दिया गया है. मेमो में, ये उल्लेख किया गया था कि तलाशी के दौरान विभिन्न दस्तावेज, एक डिजिटल उपकरण और 2,79,200 रुपये बरामद किए गए थे. हालांकि इन्हें जब्त नहीं किया गया. आप नेता ने कहा कि जैन हिरासत में हैं, इससे पहले सीबीआई, इनकम टैक्स छापे मार चुके हैं. ईडी ने भी रात 2 बजे तक तलाशी ली. ये एक फेल्ड रेड थी. 

बीजेपी पर लगाया बदनाम करने का आरोप

उन्होंने कहा कि बीजेपी की झूठ बोलने में मास्टरी है. इस वक्त केंद्र की और ईडी की इज्जत दाव पर है. वैसे भी बीजेपी प्रवक्ताओं के कारण अंतरराष्ट्रीय जगत में देश की बदनामी हुई है. बीजेपी की इज्जत नीलाम हो रही है. ये तो खोदा पहाड़, निकला चूहा वो भी मरा हुआ. उन्होंने कहा कि किसी ज्वैलर के घर में रेड पर सोना ही मिलेगा, पैसा ही मिलेगा. फेल रेड को बचाने के लिये अलग-अलग लोगों के नाम की संपत्ति सत्येंद्र जैन से जोड़ी जा रही है. सत्येंद्र जैन के घर कुछ भी नहीं मिला. 7 सालों में ईडी को कोई सबूत नहीं मिला. बीजेपी और ईडी बदनाम करने के मकसद से ये कर रही है. लेकिन रेड फेल हो गयी. 

मोहल्ले में कोई पकड़ा जायेगा तो उसके लिए क्या सत्येंद्र जैन जिम्मेदार होंगे?- संजय सिंह

वहीं आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि सत्येंद्र जैन के घर से कुछ नहीं मिला है. जबरदस्ती जैन को फंसाने के लिए किसी भी आदमी को उनका करीबी बता दे रहे हैं. जब सत्येंद्र जैन के घर से कुछ मिला नहीं तो भाजपा बौखला कर कुछ भी आरोप लगा रही है. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के लोग आंखें फाड़कर कागज पढ़ें सत्येंद्र जैन के घर से ईडी को 2 लाख 79 हजार रुपये मिले हैं. जिसको ईडी ने सीज भी नहीं किया क्योंकि पैसा ईमानदारी का है. फिर क्यों हल्ला मचा रहे हैं भाजपाई? तो क्या सत्येंद्र जैन के मोहल्ले में कोई पकड़ा जायेगा तो उसके लिए जैन जिम्मेदार होंगे?

ईडी की हिरासत में हैं सत्येंद्र जैन

बता दें कि, प्रवर्तन निदेशालय (ED) का दावा है कि सोमवार को कोलकाता की कंपनी से संबंधित हवाला लेनदेन के मामले में सत्येंद्र जैन, पूनम जैन और उनके सहयोगियों व अन्य व्यक्तियों के घरों में छापेमारी (Raid) की थी. प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया कि छापेमारी के दौरान एजेंसी को 2.82 करोड़ रुपये की नकद राशि और 1.80 किलोग्राम वजन के 133 सोने के सिक्के मिले हैं. बता दें कि, आप नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में 30 मई को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद 31 मई को ट्रायल कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को 9 जून तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था. 

ये भी पढ़ें- 

Chhattisgarh: हसदेव जंगल को लेकर आमने-सामने आए भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव, सीएम बोले- पेड़ क्या डंगाल तक नहीं कटेगा 

Maharashtra Police: पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी के बाद नुपुर शर्मा की और बढ़ी मुश्किलें, अब महाराष्ट्र पुलिस ने भेजा समन

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget