एक्सप्लोरर

मोदी सरकार 2.0 के एक साल पूरे: देश के नाम चिट्ठी में पीएम बोले- हमें अपने पैरों पर खड़ा होना होगा

जिस तरह कामगारों का पलायन हुआ और घर जाने की आपाधापी में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ीं, उसको लेकर प्रधानमंत्री ने देश को आगाह किया है.पीएम ने कहा कि कोरोना से असुविधा है, लेकिन इसे जीवन के लिए आफत ना बनने दें, हमें अपने पैरों पर खड़ा होना होगा.

नई दिल्ली: ऐसे वक्त में जब देश संकटों से घिरा है, कोरोना की महामारी दिन-ब-दिन विकराल रूप धारण करती जा रही है. उद्योग धंधे बंद होने से अर्थव्यवस्था का बुरा हाल है. 2019-20 की चौथी तिमाही में विकाद दर गिरकर तीन दशमलव एक फीसदी रह गई है. तब भारत इस मुसीबत से कैसे बाहर निकलेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपनी चिट्ठी में इसका रोडमैप बताया है.

पीएम मोदी ने कहा कि ''देशवासियों की आशाओं-आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए हम तेज गति से आगे बढ़ ही रहे थे, कि कोरोना वैश्विक महामारी ने भारत को भी घेर लिया. कई लोगों ने आशंका जताई थी कि जब कोरोना भारत पर हमला करेगा, तो भारत पूरी दुनिया के लिए संकट बन जाएगा. लेकिन आज सभी देशवासियों ने भारत को देखने का नजरिया बदलकर रख दिया है.'' प्रधानमंत्री ने अपनी चिट्ठी में कोरोना पर जीत के लिए देश के दृढ़ संकल्प को भी सलाम किया. चिट्ठी में ताली-थाली बजाने, दीया जलाने, कोरोना वॉरियर्स को सेना के सलाम और जनता कर्फ्यू और लॉकडाउन के सख्ती से पालन के लिए पीएम ने सबका आभार जताया है.

देश के नाम मोदी के खत में बड़े शहरों को छोड़ कर जा रहे मजदूरों का मर्म भी दिखा. उन्होंने कहा कि ''निश्चित तौर पर, इतने बड़े संकट में कोई ये दावा नहीं कर सकता कि किसी को कोई तकलीफ और असुविधा न हुई हो. हमारे श्रमिक साथी, प्रवासी मजदूर भाई-बहन, छोटे-छोटे उद्योगों में काम करने वाले कारीगर, पटरी पर सामान बेचने वाले, रेहड़ी-ठेला लगाने वाले, हमारे दुकानदार भाई-बहन, लघु उद्यमी, ऐसे साथियों ने असीमित कष्ट सहा है. इनकी परेशानियां दूर करने के लिए सभी मिलकर प्रयास कर रहे हैं.''

लॉकडाउन के दौरान बडे शहरों के जिस तरह कामगारों का पलायन हुआ और घर जाने की आपाधापी में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ीं, उसको लेकर भी प्रधानमंत्री ने देश को आगाह किया है. उन्होंने कहा कि ''हमें ये भी ध्यान रखना है कि जीवन में हो रही असुविधा, जीवन पर आफत में न बदल जाए. इसके लिए प्रत्येक भारतीय के लिए प्रत्येक दिशा-निर्देश का पालन करना बहुत आवश्यक है. जैसे अभी तक हमने धैर्य और जीवटता को बनाए रखा है, वैसे ही उसे आगे भी बनाए रखना है. हम विजय पथ पर चल पड़े हैं और विजयी होना हम सबका सामूहिक संकल्प है.''

देश के नाम पीएम का संदेश

पीएम मोदी ने कहा कि ''साल 2019 में आपका आशीर्वाद, देश की जनता का आशीर्वाद, देश के बड़े सपनों के लिए था, आशाओं-आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए था. और इस एक साल में लिए गए फैसले इन्हीं बड़े सपनों की उड़ान है. आज जन-जन से जुड़ी जन मन की जनशक्ति, राष्ट्रशक्ति की चेतना को प्रज्वलित कर रही है. गत एक वर्ष में देश ने सतत नए स्वप्न देखे, नए संकल्प लिए, और इन संकल्पों को सिद्ध करने के लिए निरंतर निर्णय लेकर कदम भी बढ़ाए. भारत की इस ऐतिहासिक यात्रा में देश के हर समाज, हर वर्ग और हर व्यक्ति ने बखूबी अपना दायित्व निभाया है. ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ इस मंत्र को लेकर आज देश सामाजिक हो या आर्थिक, वैश्विक हो या आंतरिक, हर दिशा में आगे बढ़ रहा है.''

प्रधानमंत्री ने बताया कि ''बीते एक वर्ष में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ज्यादा चर्चा में रहे और इस वजह से इन उपलब्धियों का स्मृति में रहना भी बहुत स्वाभाविक है. राष्ट्रीय एकता-अखंडता के लिए आर्टिकल 370 की बात हो, सदियों पुराने संघर्ष के सुखद परिणाम-राम मंदिर निर्माण की बात हो, आधुनिक समाज व्यवस्था में रुकावट बना ट्रिपल तलाक हो, या फिर भारत की करुणा का प्रतीक नागरिकता संशोधन कानून हो, ये सारी उपलब्धियां आप सभी को स्मरण हैं. एक के बाद एक हुए इन ऐतिहासिक निर्णयों के बीच अनेक फैसले, अनेक बदलाव ऐसे भी हैं जिन्होंने भारत की विकास यात्रा को नई गति दी है, नए लक्ष्य दिए हैं, लोगों की अपेक्षाओं को पूरा किया है.''

मिशन गगनयान के लिए भारत ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं- पीएम

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद के गठन ने जहां सेनाओं में समन्वय को बढ़ाया है, वहीं मिशन गगनयान के लिए भी भारत ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इस दौरान गरीबों को, किसानों को, महिलाओं-युवाओं को सशक्त करना हमारी प्राथमिकता रही है. अब पीएम किसान सम्मान निधि के दायरे में देश का प्रत्येक किसान आ चुका है. बीते एक वर्ष में इस योजना के तहत 9 करोड़ 50 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में 72 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि जमा कराई गई है. देश के 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों में पीने का शुद्ध पानी पाइप से मिले, इसके लिए जल जीवन मिशन शुरु किया गया है. हमारे 50 करोड़ से अधिक के पशुधन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मुफ्त टीकाकरण का बहुत बड़ा अभियान भी चलाया जा रहा है. देश के इतिहास में यह भी पहली बार हुआ है जब, किसान, खेत मजदूर, छोटे दुकानदार और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक साथियों, सभी के लिए 60 वर्ष की आयु के बाद 3 हज़ार रुपए की नियमित मासिक पेंशन की सुविधा सुनिश्चित हुई है.

बिना गारंटी के ऋण को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख कर दिया गया- मोदी

मोदी ने कहा कि ''मछुआरों की सहूलियत बढ़ाने के लिए, उनको मिलने वाली सुविधाएं बढ़ाने और ब्लू इकॉनॉमी को मजबूत करने के लिए विशेष योजनाओं के साथ-साथ अलग से विभाग भी बनाया गया है. इसी तरह व्यापारियों की समस्याओं के समय पर समाधान के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड के निर्माण का निर्णय लिया गया है. स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी लगभग 7 करोड़ बहनों को भी अब ज्यादा वित्तीय सहायता दी जा रही है. हाल में ही स्वयं सहायता समूहों के लिए बिना गारंटी के ऋण को 10 लाख से बढ़ाकर दोगुना यानि 20 लाख कर दिया गया है. आदिवासी बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए, देश में 450 से ज्यादा नए एकलव्य मॉडल रेसिडेंशियल स्कूलों के निर्माण का अभियान भी शुरू किया गया है. सामान्य जन के हित से जुड़े बेहतर कानून बनें, इसके लिए भी बीते वर्ष में तेज गति से कार्य हुआ है. हमारी संसद ने अपने कामकाज से दशकों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.''

पीएम ने कहा, ''इसी का परिणाम है कि चाहे कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट हो, चिटफंड कानून में संशोधन हो, दिव्यांगों, महिलाओं और बच्चों को अधिक सुरक्षा देने वाले कानून हों, ये सब तेज़ी से बन पाए हैं. सरकार की नीतियों और निर्णयों की वजह से शहरों और गांवों के बीच की खाई कम हो रही है. पहली बार ऐसा हुआ है जब गांव में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या, शहर में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों से 10 प्रतिशत ज्यादा हो गई है. देशहित में किए गए इस तरह के ऐतिहासिक कार्यों और निर्णयों की सूची बहुत लंबी है. इस पत्र में सभी को विस्तार से बता पाना संभव नहीं. लेकिन मैं इतना अवश्य कहूंगा कि एक साल के कार्यकाल के प्रत्येक दिन चौबीसों घंटे पूरी सजगता से काम हुआ है, संवेदनशीलता से काम हुआ है, निर्णय लिए गए हैं.''

यह भी पढ़ें-

अमेरिका ने चीन के खिलाफ खोला मोर्चा, राष्ट्रपति ट्रंप ने किया नई पाबंदियों का ऐलान, WHO से भी तोड़ा नाता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभेंदु सरकार के आते ही सौरव गांगुली पर गिरी गाज! ममता बनर्जी के इस फैसले को बदला
शुभेंदु सरकार के आते ही सौरव गांगुली पर गिरी गाज! ममता बनर्जी के इस फैसले को बदला
बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले
बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान पर हम हमले नहीं कर रहे...', टेंशन के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा ऐलान
'ईरान पर हम हमले नहीं कर रहे...', टेंशन के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा ऐलान
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासक बनाए जाने पर उठाए सवाल, पूछा- कब होंगे चुनाव?
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासक बनाए जाने पर उठाए सवाल, पूछा- कब होंगे चुनाव?
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
Delhi Weather: दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
Malviya Nagar Fire: पिता के इलाज के लिए आए CA विवेक अग्रवाल समेत गुरुग्राम के 8 लोगों की मौत
दिल्ली होटल अग्निकांड: पिता के इलाज के लिए आए CA विवेक अग्रवाल समेत गुरुग्राम के 8 लोगों की मौत
Kota Student Suicide: कोटा में पढ़ाई कर रहे UP के छात्र ने किया सुसाइड, अपने कमरेो में फंदे से लटका मिला था शव
कोटा में पढ़ाई कर रहे UP के छात्र ने किया सुसाइड, अपने कमरे में फंदे से लटका मिला था शव
DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन
Android फोन्स पर प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स, आईफोन वालों को आज भी इनका इंतजार
Android फोन्स पर प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स, आईफोन वालों को आज भी इनका इंतजार
Embed widget