एक्सप्लोरर

अमेरिका ने चीन के खिलाफ खोला मोर्चा, राष्ट्रपति ट्रंप ने किया नई पाबंदियों का ऐलान, WHO से भी तोड़ा नाता

कोरोना वायरस की वजह से ट्रंप ने चीन और WHO को निशाने पर ले रखा है. कोरोना वायरस के कारण हो रही मौतों के लिए ट्रंप ने चीन को जिम्मेदार ठहराया है.

पहले कोरोना वायरस और अब हांगकांग को लेकर बिफरे अमेरिका ने चीन के खिलाफ नया मोर्चा खोल दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने जहां विश्व स्वास्थ्य संगठन पर चीनी कब्जे का आरोप लगाते हुए इस यूएन स्वास्थ्य संस्था से अमेरिका के रिश्ते तोड़ने का ऐलान किया. वहीं चीन के खिलाफ नए प्रतिबंधों का भी ऐलान किया है. इसमें हांगकांग में प्रशासन के लिए जिम्मेदार चीनी अधिकारियों के अमेरिका आवाजाही पर पाबंदियों लागू करने के साथ ही कई रियायतों को खत्म करने की घोषणा की है.

चीन पर तीखा हमला करते हुए ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस के संदर्भ में चीनी अधिकारियों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को रिपोर्टिंग की अपनी जवाबदेही को नजरअंदाज किया. साथ ही विश्व को गुमराह करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन पर दबाव डाला. चीन में पहली बार हुई कोरोना वायरस की पहचान के बाद से अब तक लाखों लोगों की जान जा चुकी है और बहुत भारी आर्थिक नुकसान हो चुका है.

व्हाइट हाउस में अपने आला अधिकारियों के साथ मीडिया से रूबरू ट्रंप ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन पर चीन का पूरा नियंत्रण है, जबकि चीन यहां केवल चार करोड़ डॉलर का योगदान देता है और अमेरिका 45 करोड़ डॉलर का. विश्व स्वास्थ्य संगठन की व्यवस्था में सुधार का हवाला देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना था कि इस बाबत जरूरी सुधारों को लागू करवाने का प्रयास किया गया. लेकिन इस बारे में न तो हमारे अनुरोध पर कोई सुनवाई हुआ और न ही जरूरी सुधारों पर कोई कार्रवाई. ऐसे में अमेरिका ने फैसला लिया है कि वो विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपने रिश्तों को खत्म कर रहा है. वो अपना धन का इस्तेमाल विश्व स्वास्थ्य की अन्य परियोजनाओं के लिए करेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन से जवाबदेही की मांग करते हुए सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ कि वुहान से निकला वायरस बीजिंग या चीन के अन्य हिस्सों में जाने की बजाए यूरोप और अमेरिका में फैल गया? उनका कहना था कि इस वायरस के कारण हुआ जानमाल का नुकसान बहुत बड़ा है और इसके लिए चीन को दुनिया के आगे जवाब देना होगा.

राष्ट्रपति ट्रंप ने जहां चीन की के सीमा विवाद और दक्षिण चीन सागर के मतभेदों का मुद्दा उठाया वहीं हांगकांग के बहाने भी चीन को घेरा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन पर वादा खिलाफी औऱ धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए कई प्रतिबंधों की घोषणा कर दी. इस कड़ी में ट्रंप ने चीन के कुछ लोगों को सुरक्षा खतरा बताते हुए उनके अहम अमेरिकी विश्व विद्यालय शोध संस्थाओं में आने पर रोक लगा दी. साथ ही चीनी कंपनियों के अमेरिका में वित्तीय कामकाज की जांच राष्ट्रपति के विशेष कार्य समूह को देने का भी फैसला सुनाया.

वहीं हांगकांग के मुद्दे पर चीन को कठघरे में खड़ा करते हुए ट्रंप ने चीन के उन प्रशासनिक लोगों के अमेरिका में आवाजाही पर रोक का ऐलान किया जो हॉन्गकॉन्ग में दबाव की की नीतियों को लगू करने के लिए जिम्मेदार हैं. इसी कड़ी में अमेरिका ने जहां हांगकांग के लिए अब तक दी जा रही कारोबारी रियायतें वापस लेनी की घोषणा की. वहीं हांगकांग के लिए अमेरिकी विदेश विभाग की ट्रेवल अडवाइजरी में भी बदलाव का भी फैसला लिया गया है. इस निर्णय के पीछे राष्ट्रपति ट्रंप ने हांगकांग में बढ़ती निगरानी और जासूसी को एक वजह बताया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आज अपने एक ट्वीट में क्यों लिखा सिर्फ CHINA! और दुनिया में चर्चा हो गया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget