एक्सप्लोरर

भारत-रूस संबंधों की वर्षगांठ से पहले कीव में भारतीय दवा कंपनी पर मिसाइल अटैक, धू-धू कर जला गोदाम

Ukraine blame Russia : यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर हुए मिसाइल हमले के लिए यूक्रेन रूस पर आरोप लगा रहा है. यूक्रेन ने कहा कि रूस ने भारत के साथ अच्छे संबंधों के बावजूद यह हमला किया है.

Attack on Indian Company in Ukraine : भारत और रूस के राजनयिक संबंधों की 78वीं वर्षगांठ से ठीक पहले यूक्रेन की राजधानी कीव में एक भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर हुए मिसाइल अटैक से सनसनी फैल गई है. यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि भारतीय गोदाम पर हमला रूस ने किया है. हमले के बाद पूरा गोदाम धू-धू कर जलने लगा. हालांकि, हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हमले पर यूक्रेन ने भारत और रूस की मित्रतापूर्ण संबंधों पर कटाक्ष किया है.

राजनाथ सिंह कर सकते हैं विक्ट्री-डे परेड में भारत का नेतृत्व

ये हमला ऐसे समय में हुआ है जब रूस ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले महीने (9 मई) मॉस्को में होने वाली विक्ट्री-डे परेड में अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है. हालांकि, भारत की तरफ से विक्ट्री-डे परेड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रतिनिधित्व कर सकते हैं.

यूक्रेनी दूतावास से गोदाम पर हमले को लेकर कसा तंज

जिस दवा कंपनी के गोदाम पर हमला हुआ है उसकी पहचान कुसुम हेल्थकेयर के नाम से हुई है. दिल्ली की इस दवा कंपनी का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट यूक्रेन के सुमी प्रांत में है और गोदाम कीव में है.

गोदाम पर हुए मिसाइल अटैक पर राजधानी दिल्ली स्थित यूक्रेन की एंबेसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रूसी मिसाइल ने कीव में भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनी कुसुम के गोदाम पर हमला किया, जिससे गोदाम जलकर खाक हो गया है.” दूतावास ने तंज कसते हुए लिखा, “रूस ने भारत के साथ विशेष संबंधों के बावजूद जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बनाया गया है.”

फार्मा कंपनी के गोदाम पर हमले को बोले ब्रिटेन के राजदूत

यूक्रेन में ब्रिटेन के राजदूत मार्टिन हैरिस ने भी एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि “रूस की ड्रोन अटैक में भारत की प्रमुख फार्मास्युटिकल कंपनी कुसुम के दवाइयों को निशाना बनाया गया और उसे तबाह कर दिया गया. यूक्रेन के नागरिकों के खिलाफ रूस का आतंक अभियान जारी है.”

हालांकि, कुसुम फार्मास्युटिकल कंपनी की ओर से कोई बयान नहीं जारी किया गया है. इसके अलावा भारत और रूस की तरफ से भी इस हमले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

भारत से संबंधों की वर्षगांठ पर रूसी राजदूत का संदेश

नई दिल्ली स्थित रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भारत के साथ संबंधों की 78वीं वर्षगांठ पर अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “हमारे भारतीय मित्रों को हार्दिक शुभकामनाएं. हमारी अट्टू मित्रता, आपसी सम्मान और रणनीतिक साझेदारी हमारे लिए गर्व का विषय है. हम इन अनमोल संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. जय रूस, जय हिंद.”

उल्लेखनीय है कि हर साल 13 अप्रैल को भारत और रूस के बीच राजनयिक संबंधों की वर्षगांठ मनाई जाती है. रूस, दुनिया का पहला देश था जिसने 1947 में आजादी से पहले ही भारत को एक स्वतंत्र देश घोषित कर कूटनीतिक संबंध स्थापित कर लिए हैं. 13 अप्रैल, 1947 को रूस ने भारत को एक स्वतंत्र राष्ट्र मानकर मित्रतापूर्ण संबंध स्थापित किए थे.

9 मई को रूस जा सकते हैं पीएम मोदी या राजनाथ सिंह, इस साल पुतिन आ सकते हैं भारत

भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है कि इस साल 9 मई को रूस के विक्ट्री डे में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को पुतिन की ओर से निमंत्रण भेजा गया है. माना जा रहा है कि पीएम मोदी रूस जा सकते हैं, कार्यक्रम को तय किया जा रहा है. वहीं पीएम मोदी ने भी पुतिन को भारत दौरे के लिए न्योता दिया है.

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने हाल ही में कहा था कि पीएम मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में सबसे पहले रूस आकर मित्रता निभाई है और अब हमारी (रूस) की बारी है.

दरअसल, इस साल 9 मई को द्वितीय विश्वयुद्ध में नाजी हिटलर की जर्मनी पर जीत के 80 साल पूरे हो रहे हैं. ऐसे में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को 9 मई को मॉस्को के रेड स्क्वायर में आयोजित होने वाली भव्य सैन्य परेड में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है. भारत ने फिलहाल मॉस्को दौरे को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है. लेकिन माना जा रहा है कि परेड में भारत का प्रतिनिधित्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर सकते हैं.

यूक्रेन युद्ध को लेकर क्या रहा है भारत का रुख?

पीएम मोदी ने शुरुआत से ही कहा है, “युद्ध को लेकर शांति वार्ता होनी चाहिए, क्योंकि ये युग युद्ध का नहीं है.” पीएम मोदी ने पुतिन के साथ-साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को भी युद्ध समाप्ति की दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया था.

पीएम मोदी ने रूस के साथ-साथ यूक्रेन का भी दौरा किया था. पुतिन और जेलेंस्की भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि युद्ध समाप्ति की दिशा में भारत कदम उठा सकता है. हाल ही में लेक्स फ्रिडमैन के पॉडकास्ट में भी पीएम मोदी ने कहा था कि “रूस और यूक्रेन के बीच संवाद ही इस क्षेत्र में शांति स्थापित करने का एकमात्र रास्ता है. भारत तटस्थ नहीं, बल्कि शांति के पक्ष में है.”

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget