एक्सप्लोरर

जेएनयूएसयू चुनाव नतीजों के बाद आपस में भिड़े एबीवीपी, वाम कार्यकर्ता

बालाजी ने कहा कि एबीवीपी के सदस्यों ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के कार्यकर्ताओं पर हमला किया और जब मैंने और कुछ अन्य ने दखल देने की कोशिश की तो उन्होंने हम पर भी हमला किया.

नई दिल्ली: जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव के नतीजे घोषित होने के कुछ समय बाद सोमवार को आरएसएस से संबद्ध एबीवीपी और वाम समर्थित आइसा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये. नवनिर्वाचित जेएनयूएसयू अध्यक्ष एन साई बालाजी ने आरोप लगाया कि सोमवार सुबह एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई की.

बालाजी ने कहा कि एबीवीपी के सदस्यों ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के कार्यकर्ताओं पर हमला किया और जब मैंने और कुछ अन्य ने दखल देने की कोशिश की तो उन्होंने हम पर भी हमला किया. बालाजी ने दावा किया कि एबीवीपी सदस्यों ने उन पर तब भी हमला किया जब पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) का वाहन उन्हें जेएनयू परिसर से बाहर ले जा रहा था. हालांकि एबीवीपी ने दावा किया कि आइसा कार्यकर्ताओं ने उनके सदस्यों को पीटा. एबीवीपी और आइसा दोनों ने वसंत कुंज पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) देवेन्द्र आर्य ने बताया,‘‘पीसीआर को तड़के करीब तीन बजे फोन पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच हाथापाई की सूचना मिली थी. इसके बाद हमने विश्वविद्यालय अधिकारियों, छात्रों एवं प्रोफेसरों के साथ बातचीत की.वसंत कुंज (उत्तर) पुलिस थाने में शिकायतें मिली हैं. मामले के गुण-दोष के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. स्थिति अब नियंत्रण में और सामान्य है.पुलिस इंतजाम किये गये हैं.’’

वाम छात्र समूहों के संयुक्त मोर्चा ने रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उम्मीदवारों को बड़े अंतर से हराकर छात्रसंघ के सभी चार केन्द्रीय पैनल पदों पर जीत हासिल की थी. जेएनयूएसयू चुनाव में रविवार को आइसा के बालाजी को 2,161 मत मिले. उन्होंने एबीवीपी के उम्मीदवार ललित पांडे को 1,179 मतों के अंतर से हराया था.

वाम समर्थित ऑल इंडिया स्टूडेंट्स असोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) ने वाम एकता (यूनाइटेड लेफ्ट) नाम का गठबंधन बनाकर जेएनयूएसयू चुनाव लड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP मार्च से पहले घर के बाहर पुलिस का वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके बोले- 'तिरंगा फहराना...'
CJP मार्च से पहले घर के बाहर पुलिस का वीडियो शेयर कर अभिजीत दीपके बोले- 'तिरंगा फहराना...'
CJP Tiranga March Live: CJP के खिलाफ CP में प्रदर्शन, अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस
Live: CJP के खिलाफ CP में प्रदर्शन, अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
तख्तापलट-बांग्लादेश वाले बयान पर भड़के धर्मेंद्र प्रधान, बोले- 'छात्रों की आड़ में...'
तख्तापलट-बांग्लादेश वाले बयान पर भड़के धर्मेंद्र प्रधान, बोले- 'छात्रों की आड़ में...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'जेलर 2' के बाद भी 'दृश्यम 3' का जलवा, बनी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'जेलर 2' के बाद भी 'दृश्यम 3' का जलवा, बनी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget