एक्सप्लोरर

Tamil Nadu: हिंदी का विरोध कर रहे किसान ने किया आत्मदाह, डीएमके ऑफिस के बाहर कर रहा था प्रदर्शन

Tamil Nadu Farmer Suicide: तमिलनाडु में हिंदी थोपने का विरोध कर रहे एक किसान ने खुद को आग लगा ली, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई. ये घटना सत्तारूढ़ डीएमके के ऑफिस के बाहर हुई.

Hindi Opposed In Tamil Nadu: तमिलनाडु में हिंदी का विरोध कर रहे एक किसान ने खुद को आग लगाकर जान दे दी. य़े घटना डीएमके ऑफिस के बाहर हुई. थंगावेल नाम के इस किसान ने शनिवार, 26 नवम्बर 2022 की सुबह करीब 11 बजे थलैयार स्थिति डीएमके ऑफिस के बाहर आत्मदाह किया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

थंगावेल डीएमके के सदस्य थे और वो पार्टी के कृषि संघ आयोजक भी रहे थे. वो हिंदी को शिक्षा का माध्यम बनाने के कदम से परेशान थे और हिंदी के विरोध में वो केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. उन्होंने खुद पर पेट्रोल छिड़कर खुद को आग लगा ली. इससे पहले विरोध करते हुए उन्होंने अपने बैनर पर लिखा था कि मोदी सरकार, केंद्र सरकार, हमें हिंदी नहीं चाहिए. हमारी मातृ भाषा तमिल है, हिंदी विदूषकों की भाषा है. हिंदी भाषा थोपने से छात्रों के जीवन पर असर पड़ेगा.

डीएमके ने विरोध प्रदर्शन करने की दी थी चेतावनी

तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके युवा विंग के सचिव और सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने चेतावनी दी थी कि अगर राज्य में हिंदी थोपी गई, तो उनकी पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी. इसके बाद पार्टी ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भी किया था. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी ने कहा था कि अगर केंद्र सरकार ने लोगों की भावनाओं की अवहेलना की तो वो इसे बर्दाश्त नहीं करेगी.

क्या है हिंदी थोपने का मामला?

हिंदी थोपना का विरोध तब शुरू हुआ जब एक संसदीय पैनल ने सिफारिश की कि हिंदी भाषी राज्यों की तरह आईआईटी, तकनीकी और गैर-तकनीकी उच्च शिक्षा संस्थानों में भी शिक्षा का माध्यम हिंदी देश के अन्य हिस्सों में होना चाहिए. इसके अलावा केंद्रीय भर्तियों की परीक्षाओं में अंग्रेजी की जगह हिंदी का इस्तेमाल करने की सिफारिश भी की गई है. जिसका विरोध हो रहा है.

ये भी पढ़ें: 15 अक्टूबर को तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन करेगी DMK, राजभाषा पर संसदीय समिति की रिपोर्ट से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार
ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- 'हम सब...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- 'हम सब...'
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget