एक्सप्लोरर

9 Years Of Modi Government: मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर 29 मई को केंद्रीय मंत्री करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, बताएंगे उपलब्धियां

Union Ministers PC On Modi Government: केंद्र में मोदी सरकार को 9 साल पूरे हो गए हैं. इस सफर के दौरान सरकार की जो उपलब्धियां हैं उन्हें आम जनता तक पहुंचाने की तैयारी हो रही है.

Modi Government 9 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार को 9 साल पूरे हो चुके हैं. 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. इस सफर में मोदी सरकार की क्या उपलब्धियां रही हैं, इसको बताने की जिम्मेदारी अब केंद्रीय मंत्रियों के हाथ में दी गई है. सोमवार (29 मई) को देशभर में एक साथ केंद्रीय मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. इस दौरान मंत्री प्रदेश की सभी राजधानियों में मौजूद रहेंगे.

जहां-जहां बीजेपी सरकार है उस राज्य के सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और जहां पर बीजेपी की सरकार नहीं है वहां पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के साथ केंद्र सरकार के मंत्री प्रेस को संबोधित करेंगे. इस दौरान 9 साल में मोदी सरकार की तमाम उपलब्धियों पर आधारित प्रेजेंटेशन भी दी जाएगी.

प्रमुख नेता इन शहरों में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण मुंबई में, अनुराग ठाकुर अहमदाबाद में, मीनाक्षी लेखी बैंगलोर में, हरदीप पुरी लखनऊ में, अश्वनी वैष्णव गुवाहाटी में, भूपेंद्र यादव भोपाल में, अर्जुन राम मेघवाल हैदराबाद में, जितेंद्र सिंह चेन्नई में, गजेंद्र सिंह पटना में, मनसुख मांडविया कोलकत्ता में, स्मृति ईरानी रोहतक और पीयूष गोयल जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

अन्य कार्यक्रम भी किए जाएंगे

वहीं, इन 9 वर्षों के सफर को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक मेगा प्रचार की योजना बनाई है. इसमें केंद्र सरकार के कामकाज और 9 साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा. इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 31 मई को राजस्थान के अजमेर में होने वाली रैली से की जाएगी. साथ ही 'संपर्क से समर्थन' कार्यक्रम की शुरुआत भी होगी.

31 मई से 30 जून तक चलने वाले इस विशेष अभियान में पार्टी ने देश के अलग अलग हिस्सों में करीब 51 बड़ी जनसभाएं करने की योजना तैयार की है. जिसमें पीएम मोदी करीब 8 सभाओं को संबोधित करेंगे. उनके आलावा अमित शाह, जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी, हिमंत बिस्वा सरमा के साथ अन्य नेता भी रैलियों को करेंगे संबोधित. बीजेपी की सोशल मीडिया टीम ने भी व्यापक कैंपेन की योजना बनाई है.

ये भी पढ़ें: New Parliament Inauguration: 900 कारीगरों ने 10 लाख घंटे मेहनत कर तैयार किया नई संसद में लगा शानदार कालीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अधर में FCRA और महिला आरक्षण बिल! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
अधर में FCRA और महिला आरक्षण बिल! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
'हमेशा याद रखा जाएगा', सोनिया गांधी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, केंद्र पर कसा तंज
'हमेशा याद रखा जाएगा', सोनिया गांधी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, केंद्र पर कसा तंज

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget