एक्सप्लोरर

एप के ज़रिए चीन चुरा रहा भारतीयों का पर्सनल डेटा! लोन वसूली के नाम पर किया जा रहा था ब्लैकमेल, 8 गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के सीधे कनेक्शन चीन से हैं. ये गिरोह बेहद ऑर्गेनाइज्ड तरीके से लोगों से पैसा उगाही करता था.

दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट आईएफएसओ ने चीनी लोन ऐप के माध्यम से भारतीय लोगों को ठगने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है. ये गैंग लोन लेने वालों को बदनाम करने के नाम पर डराते धमकाते थे. इस गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जो सभी भारतीय हैं और ये सभी आरोपी चीनी गैंग के लिए काम करते हैं. पुलिस को इस गैंग के चीनी मास्टरमाइंड का भी पता चल चुका है, जो चीन में बैठे हैं. पुलिस का दावा है कि भारत में चीनी गैंग के लिए काम करने वाले ये आरोपी क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से अपने चीनी आका को रकम पहुंचाया करते थे. इस गैंग की मोड्स ओपरेंडी ये है कि ऐप के माध्यम से लोन दिया जाता है, जो छोटी रकम का होता है. लेकिन उसके बदले में कई गुना रुपया वसूला जाता है. जो लोग रकम नहीं चुका पाते या फिर लोन की रकम से ज्यादा पैसा देने से मना करते हैं, तो उनके फोटो को मॉर्फ कर के अश्लील बनाया जाता था और फिर उनके रिश्तेदारों को भी फोन करके परेशान किया जाता था. पुलिस ने यह भी दावा किया है कि हमारे कई भारतीय नागरिकों के पर्सनल डाटा चीन तक पहुंच चुके हैं और ये सब इन चीनी लोन एप की वजह से हुआ है.

क्या है मामला

आईएफएसओ के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि चीन, हांगकांग और दुबई से ऑपरेट करने वाले एक इंटरनेशनल गैंग के भारतीय सरगना समेत 8 मेंबर्स को देश के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है. इस गैंग ने कई करोड़ की रकम धोखाधड़ी और एक्सटॉर्शन के माध्यम से भारतीय लोगों से वसूले. फिर क्रिप्टोकरेंसी के जरिए चाइनीज लोगों के अकाउंट में रकम पहुंचाई. इस गैंग के मास्टरमाइंड चाइना में बैठे हैं.

लोन एप के माध्यम से मैलवेयर मोबाइल में कर देते थे इंस्टॉल

पुलिस के अनुसार तकनीकी पड़ताल के बाद पता चला कि ये गैंग लोन एप के जरिये लोगों के मोबाइल फोन में मैलवेयर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर देते थे. जिससे उनका पर्सनल डाटा एक्सेस कर लिया जाता. फिर लोन की रकम वापस मांगने के नाम पर लोगों को तंग किया जाता. उनकी मॉर्फ्ड फोटो के जरिए उगाही की जाती. उनके रिश्तेदारों को फोन करके परेशान किया जाता. 

पुलिस ने इस गिरोह के 25 से ज्यादा बैंक एकाउंट फ्रीज़ भी कराए हैं. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से 16 डेबिट कार्ड, 22 चेक बुक और 26 पासपोर्ट भी सीज किये हैं. जो एकाउंट सीज किए गए हैं, उनमें 11 लाख रुपये मिले हैं. 4 लाख रुपये आरोपियों के कब्जे बरामद किए गए हैं. ठगी की रकम से एर्टिगा, इनोवा और फॉरचुनर कार भी खरीदी गई.

चीन से जुड़े हैं सीधे तार 

पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के सीधे कनेक्शन चीन से हैं. ये गिरोह बेहद ऑर्गेनाइज्ड तरीके से लोगों से पैसा उगाही करता था. चीन में बैठे गिरोह के सरगना तक पैसा क्रिप्टोकरेंसी में पहुंचाया जाता था. पुलिस ने तीन चाइनीज नागरिकों का भी पता लगाया है, जो इस गिरोह से जुड़े हुए हैं. धोखाधड़ी और उगाही से वसुली गई रकम को चीन, हांगकांग और दुबई में इन तीनों चाइनीज नेशनल के अकॉउंट में क्रिप्टो करेंसी के जरिये पहुंचाया जाता था.

कई करोड़ का है ये स्कैम

दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये स्कैम कई करोड़ रुपये का आंका गया है. अब तक इनके एक एकाउंट से 8.25 करोड़ रुपये का पता चल चुका है. साथ ही इस गिरोह के 25 और अककाउंट की जानकारी भी पुलिस को मिली है.

क्या BJP के खिलाफ विरोधी मोर्चे की अगुवाई करेंगे NCP चीफ शरद पवार? दिया ये बड़ा बयान

रिपोर्ट से खुलासा- हिरण के सींगों से निकले खून से नहाते हैं पुतिन, कैंसर के डॉक्टर के साथ करते हैं यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़की रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़की रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget