एक्सप्लोरर

BSNL के कर्मचारियों की मजबूरी की दास्तां, 78569 कर्मचारियों ने किया VRS के लिए आवेदन

कैबिनेट ने बीएसएनएल और एमटीएनएल के लिए 69 हजार करोड़ के रिवाइवल पैकेज का ऐलान किया था. बीएसएनल में तकरीबन डेढ़ लाख कर्मचारी हैं जिसमें से लगभग 1,00,000 कर्मचारी वीआरएस स्कीम के लिए पात्र है.

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनल में वीआरएस लेने वालों के आंकड़े ने नया रिकॉर्ड बनाया है. बीएसएनएल में कुल 78,569 कर्मचारियों ने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया है. इसके अलावा एमटीएनएल के 14,300 कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी बीआरएस के लिए अप्लाई किया है. गौरतलब है कि बीएसएनएल और एमटीएनएल में अब वीआरएस अप्लाई करने का समय खत्म हो गया है.

नवंबर की तनख्वाह जल्द मिलेगी

भारत संचार निगम लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर पी के पुरवर ने बताया कि नवंबर महीने की तनख्वाह जल्द ही कर्मचारियों को मिल जाएगी. उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को वीआरएस लेने वाले सभी कर्मचारियों का आखिरी वर्किंग डे होगा. इसके बाद से कंपनी को लगातार हर महीने तकरीबन 600 करोड़ रुपए तनख्वाह न देने के रूप में बचेंगे. इसके चलते कंपनी को उम्मीद है कि सालाना कंपनी को लगभग 7,500 हजार करोड़ रुपए की बचत होगी. उन्होंने बताया कि कंपनी का सैलरी बिल यानि सैलरी पर होने वाला खर्च आधा रह जाएगा.

बीएसएनएल भी बढ़ाएगी टैरिफ

निजी कंपनियों के मोबाइल टैरिफ यानी के मोबाइल की दरें बढ़ाए जाने के सवाल पर बीएसएनएल के सीएमडी ने कहा कि बीएसएनल भी लगातार अपने स्पेशल टैरिफ वाउचर की कीमतों में परिवर्तन कर रही है. उन्होंने कहा कि कंपनी भी निजी कंपनियों के मुकाबले ही अपने टैरिफ रखेगी.

गौरतलब है कि बीएसएनल में तकरीबन डेढ़ लाख कर्मचारी हैं जिसमें से लगभग 1,00,000 कर्मचारी वीआरएस स्कीम के लिए पात्र है. यह स्कीम 4 नवंबर को खोली गई थी जोकि 3 दिसंबर तक कर्मचारियों के लिए खुली थी. बीएसएनएल और एमटीएनएल के सभी रेगुलर और परमानेंट कर्मचारियों के लिए यह स्कीम खुली हुई थी जिनकी उम्र 50 साल या उससे ज्यादा है.

गौरतलब है कि हाल ही मैं कैबिनेट ने बीएसएनएल और एमटीएनएल के लिए 69 हजार करोड़ के रिवाइवल पैकेज का ऐलान किया था. इस पैकेज में कर्मचारियों को वीआरएस देना भी शामिल है. कर्मचारियों को वीआरएस देने के बाद बीएसएनल और एमटीएनएल का विलय भी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

आजादी के 75 साल पूरे होने पर ब्रॉडबैंड से जुड़ जाएंगे देश के सभी गांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
राहुल गांधी के पुणे में कार्यक्रम से पहले बवाल, छात्रों से मारपीट का आरोप
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget