एक्सप्लोरर

बिहार में बारिश-बाढ़ से अबतक 73 की मौत, पटना में पानी जमा होने से कई इलाकों में फैली बदबू

बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों के राहत और बचाव कार्यों में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की कुल 21 टीमों को लगाया गया है. इनमें गुवाहाटी से बुलायी गयी एनडीआरएफ की अतिरिक्त चार टीमें शामिल हैं.

पटना: बिहार में बारिश और बाढ़ से हुए हादसों में अबतक 73 लोगों की मौत हो गई है. मूसलाधार बारिश के बाद राज्य के कई जिलों में जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त है. 27 सितम्बर से 30 सितम्बर तक राज्य में भारी बारिश होने और नदियों का जल स्तर बढ़ने से पटना, भोजपुर, भागलपुर, नवादा, नालन्दा सहित प्रदेश के 14 जिलों में 85 प्रखण्ड के 477 पंचायतों के 1179 गांव में 18.70 लाख आबादी प्रभावित हुई है. वहीं राजधानी पटना में अभी भी बाढ़ का पानी जमा है. कई इलाकों में पानी जमा होने से बदबू फैल गई है.

जानकारी मिली है कि राज्य में बाढ पीडितों के लिए 56 राहत शिविर और 366 सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है. लोगों की मदद के लिए कुल 979 सरकारी और निजी नावों का संचालन किया जा रहा है. इन जिलों में बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों के राहत और बचाव कार्यों में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की कुल 21 टीमों को लगाया गया है. इनमें गुवाहाटी से बुलायी गयी एनडीआरएफ की अतिरिक्त चार टीमें शामिल हैं.

पटना में बांटे जा रहे हैं खाने के पैकेट

पटना शहर के जल-जमाव वाले क्षत्रों में जिला प्रशासन द्वारा पेयजल, भोजन के पैकेट और दूध का वितरण भी किया जा रहा है और दो स्थानों पर निःशुल्क सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है. पटना जिला प्रशासन द्वारा अबतक 1 लाख71 हजार 298 पानी की बोतलें, 56 हजार पानी पाउच, 21 हजार 500 दूध पैकेट और 33 हजार 631 भोजन पैकेट का वितरण किया जा चुका है.

पटना के जल-जमाव वाले क्षेत्रों में से राजेन्द्र नगर और पाटलीपुत्र कॉलोनी के कुछ क्षेत्रों से कल तक जल निकासी की संभावना है. पटना के जल-जमाव क्षेत्रों में साफ-सफाई, फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव और हैलोजन टैबलेट के वितरण के लिए पटना नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की 75-75 टीमें कार्य कर रही हैं.

एक हफ्ते से बंद हैं निजी अस्पताल और कोचिंग संस्थान

भारी बारिश के कारण पटना शहर में जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न होने के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली सबस्टेशनों में पानी घुसने से विद्युत आपूर्ति अवरूद्ध हो गयी थी, जिसे चालू कर दिया गया है. सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों कंकडबाग, राजेंद्रनगर और पाटलिपुत्र में बैंक, दुकानें, निजी अस्पताल और कोचिंग संस्थान एक हफ्ते से बंद हैं.

रामकृपाल ने लगाया अपने संसदीय क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप

पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव बुधवार की रात जलजमाव क्षेत्र के भ्रमण के दौरान पुनपुन नदी में गिर गए थे. उन्होंने गुरुवार को जिला प्रशासन पर अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया. गुरूवार को को शाम में पुनपुन-परसा बाजार के मध्य ब्रिज संख्या 21 पर बाढ़ का पानी आ जाने के कारण गाड़ियों का परिचालन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है. वेना-बिहारशरीफ रेलखंड में बाढ़ का पानी आ जाने से रेल परिचालन बाधित हुआ है.

यह भी पढ़ें-

प्लास्टर ऑफ पेरिस से मूर्तियां बनाने पर रोक लगी , गंगा में मूर्ति विसर्जन पर लगेगा 50000 रुपए का जुर्माना

रिपोर्ट: जानिए- आज भी भारत में कुपोषण से कितने बच्चे काल के गाल में समा जाते हैं

जानिए- सिखों के लिए करतारपुर गुरुद्वारा साहिब की क्या है धार्मिक अहमीयत?

क्या बैंक डूबता है तो जमा पैसों से भी आप धो बैठेंगे हाथ? जानिए कई जरूरी सवालों के जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव में किसकी होगी जीत? पढ़ें लाइव अपडेट्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget