एक्सप्लोरर

सैटेलाइट ट्रैकिंग सिस्टम पर रहते हैं यात्री, जानिए कैसी है सुरक्षा व्यवस्था?

ई दिल्लीः जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में अमरनाथ यात्रा पूरी करके लौट रहे यात्रियों की बस पर फायरिंग की गई और इसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं एक दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है. जिस बस पर हमला किया गया वो किसी कारण से काफिले से पीछे छूट गई थी. सभी मरने वाले श्रद्धालु गुजरात के रहने वाले थे और ये बस भी गुजरात की थी. सरकार अमरनाथ जा रहे श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम करती है.

सरकार करती है सुरक्षा के कड़े इंतजाम सरकार ने यात्रियों को कड़ी सुरक्षा देने का आश्वासन दिया था. इस यात्रा के लिए सरकार की ओर से सुरक्षा की थ्री टायर व्यवस्था की गई है. पुलिस, सीआरपीएफ, एसएसबी के साथ ही सेना के जवानों को भी सुरक्षा में लगाया गया है. 40 दिनों की यात्रा में श्रद्धालुओं को सैटेलाइट ट्रैकिंग सिस्टम पर रखा जाता है. सुरक्षाबल श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा, ड्रोन, बुलेटप्रूफ मोबाइल बंकर सहित अन्य उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं. जम्मू से लेकर पहलगाम और बालटाल तक के रास्ते पर ड्रोन से नजर रखी जाती है.

सरकार ने पुलिस, सेना, बीएसएफ और सीआरपीएफ के 35,000 से 40,000 जवानों को तैनात किया है. राज्य में सीआरपीएफ के वर्तमान बल के अतिरिक्त केंद्र ने राज्य सरकार को अर्द्धसैनिलक बलों की लगभग 250 कंपनियां मुहैया करवाई हैं, जिनमें 25,000 जवान हैं. बीएसएफ ने यात्रा के मार्ग में करीब 2,000 जवानों को तैनात किया है. सेना ने पांच बटालियन मुहैया करवाई हैं, इनके अलावा पुलिस की अतिरिक्त 54 कंपनियों को भी यहां लाया गया है.

अमरनाथ यात्रा पर दहशतगर्दों की रहती है 'नीच नजर'

खुफिया रिपोर्ट ने इस यात्रा पर आतंकवादी हमले की चेतावनी दी थी. अमरनाथ यात्रा पर दहशतगर्दों की नजर रहती है. यह पहली बार नहीं है जब अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमला हुआ है. साल 2000 में भी आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाया था. इस हमले में 30 यात्रियों की मौत हो गयी थी. इस बार प्रशासन ने सैटेलाइट ट्रैकिंग सिस्टम शामिल करने के साथ ही सुरक्षा पैमाने को उच्चतम स्तर पर पहुंचा दिया है.

जम्मू से दो रास्तों के जरिए अमरनाथ गुफा तक पहुंचते हैं श्रद्धालु

पहला रास्ता पहलगाम से है. यह चंदनवाड़ी, शेषनाग होते हुए अमरनाथ गुफा की तरफ जाने वाला 42 किलोमीटर लंबा पुराना पारंपरिक रास्ता है. लोग शेषनाग, चंदनवाड़ी की वजह से इस रास्ते से जाना पसंद करते हैं. पहलगाम के लिए रास्ता श्रीनगर से पहले ही कट जाता है.

दूसरा रास्ता सोनमर्ग के रास्ते बालटाल होते हुए अमरनाथ गुफा की तरफ जाता है. यह रास्ता 19 किलोमीटर लंबा है. यह रास्ता बेहद आसान है इस रास्ते से उसी दिन दर्शन करना संभव है, इसलिए कुछ लोग इस रास्ते से जाना पसंद करते हैं. यह रास्ता श्रीनगर पार करके शुरू होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget