एक्सप्लोरर

55 साल Vs 55 महीने: मोदी ने बिजली, शौचालय, LPG कनेक्शन के मामले में अपनी सरकार की पीठ थपथपाई

पीएम ने कहा कि 2004 में कांग्रेस ने कहा था कि हम हर गांव को डिजिटल बनाएंगे. 2014 तक कांग्रेस सिर्फ 95 गांव में ऑपटिकल फाइबर नेटवर्क पहुंचा सकी, हमारी सरकार में 1,16,000 गांवों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का आज जवाब दें रहे हैं. अपने इस भाषण में पीएम मोदी ने कांग्रेस के 55 साल की सरकारों के कामकाज पर हमला करते हुए अपनी सरकर के 55 महीनों के काम गिनाए और अपनी सरकार की जमकर पीठ थपथपाई. पीएम ने कहा कि कांग्रेस जो कर रही है, वो उल्टा चोर चौकीदार को डांटे जैसा है.

पीएम ने कहा कि 2004 में कांग्रेस ने कहा था कि हम हर गांव को डिजिटल बनाएंगे. 2014 तक कांग्रेस सिर्फ 95 गांव में ऑपटिकल फाइबर नेटवर्क पहुंचा सकी, हमारी सरकार में 1,16,000 गांवों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी है. उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि देश के 10 करोड़ लोगों के लिए मैंने शौचालय बनवाए हैं. आजादी के बाद 55 साल में 12 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए और मेरी सरकार के 55 महीनों में 13 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए जिनमें से 6 करोड़ से ज्यादा उज्जवला गैस कनेक्शन हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के अधूरे कार्य मेरी सरकार को पूरे करने पड़े हैं. कांग्रेस के 55 साल सत्ता भोग के साल रहे हैं और हमारी सरकार के 55 महीने सेवा भाव के साल रहे हैं. जब नीयत साफ हो, नीति स्पष्ट हो तो देश को आगे बढ़ाने की दिशा में काम होते हैं जो मेरी सरकार ने किए हैं.

मोदी ने बताया कि कांग्रेस ने 2004, 2009 और 2014 में अपने मैनिफेस्टो में कहा कि तीन साल के अंदर हर घर में बिजली पहुंचाएंगे. गरीबी हटाओ की तरह हर घर में बिजली पहुंचाएंगे के वादे को भी कांग्रेस आगे बढ़ाती रही लेकिन मेरी सरकार ने आकर 18,000 गांवों में बिजली पहुंचाई है. सरकार हर घर में बिजली पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है.

सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकार ने ऐसी स्थिति भी नहीं रहने दी थी कि देश इस तरह का फैसला ले पाता. 2009 में भारतीय सेना ने 1 लाख 86 हजार बुलेटप्रूफ जैकेट की मांग की थी लेकिन 2014 तक इस मांग को पूरा नहीं किया गया. 2016 में हमने 50 हजार बुलेटप्रूफ जैकेट सैनिकों को पहुंचाई और उसके बाद पूरे 1 लाख 86 हजार बुलेटप्रूफ जैकेट की मांग पूरी कर दी गई है.

संस्थाओं पर हमले: मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- 'जो सेनाध्यक्ष को गुंडा कहते हैं, वो हमपर आरोप लगाते हैं'

विजय माल्या का इशारा करते हुए पीएम ने कहा कि जो लोग देश से भाग गयें हैं, वो ट्विटर पर रो रहे हैं कि मैं तो 9 हजार करोड़ रुपये लेकर निकला था, लेकिन मोदी जी ने मेरे 13 हजार करोड़ जब्त कर लिए.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget