एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश: प्रशासन के अल्टीमेटम का बड़ा असर, 52 कोरोना संदिग्धों ने खुद बताई अपनी पहचान

प्रदेश में कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं. राज्य में अबतक 14 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, एक की मौत हुई है.जिन 52 लोगों ने अपनी पहचान बताई है, उनमें से ज़्यादातर लोग दूसरे राज्यों से हिमाचल आए हुए हैं.

शिमला: देश में जानलेवा कोरोना वायरस लगातार कहर बरपा रहा है. सभी राज्य इस वायरस को खत्म करने और फैलने से रोकने के लिए पूरी कोशिशें कर रही हैं. हिमाचल प्रदेश में प्रशासन ने आज उन लोगों को अल्टीमेटम दिया, जो कोरोना वायरस संदिग्ध हैं. प्रशासन की चेतावनी के बाद प्रदेश में 52 संदिग्धों ने अपनी पहचान बताई है.

प्रशासन ने दी थी चेतावनी

हिमाचर प्रदेश में कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं. राज्य में अबतक 14 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, एक की मौत हुई है. सूबे में कोरोना वायरस या कोविड-19 के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए डीजीपी सीता राम मरडी ने उन लोगों को आज शाम पांच बजे तक का अल्टीमेटम दिया जो कोरोना संदिग्ध हैं, लेकिन प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं दे रहे. डीजीपी ने कहा है कि अगर विदेश से लौटे और तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोगों ने आज शाम पांच बजे तक अपनी सूचना नहीं दी और उनकी वजह से किसी की मौत हुई तो ऐसे लोगों के खिलाफ हत्या के केस दर्ज होगा.

जिन 52 लोगों ने अपनी पहचान बताई है, उनमें से ज़्यादातर लोग दूसरे राज्यों से हिमाचल आए हुए हैं. शाम पांच बजे से पहले ही पुलिस और प्रशासन के पास इन लोगों की जानकारी आ गई है. अब इन लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन में रखा जाएगा.

तब्लीगी जमात के तीन सदस्यों ने दिल्ली से हिमाचल की थी यात्रा

वहीं, हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए तबलीगी जमात के तीन सदस्यों ने दिल्ली से सोलन जिल के नालागढ़ पहुंचने के लिए 18 मार्च को दो बसों में यात्रा की थी. पुलिस ने इस बस में यात्रा करने वाले यात्रियों से सामने आने और अपने-अपने जिलों में कोविड-19 की जांच कराने की अपील की है. कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद उन्हें रविवार को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था.

यह भी पढें-

BJP के स्थापना दिवस पर बोले मोदी- कोरोना से जीतनी है जंग, सेवा को बड़े अभियान में बदले कार्यकर्ता

सभी ट्रेनें हैं बंद, जानिए कैसे मिलेगा टिकट का रिफंड, टिकट कैंसिल करना कितना आसान हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
बांग्लादेशी घुसपैठियों पर लगाम लगाने के लिए गृहमंत्री शाह का मास्टर प्लान, ऐसे लगेगी रोक
बांग्लादेशी घुसपैठियों पर लगाम लगाने के लिए गृहमंत्री शाह का मास्टर प्लान, ऐसे लगेगी रोक

वीडियोज

LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
परिमल नथवानी की एंट्री से झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ी हलचल, दूसरी सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
LPG Price Hike: 1422 रुपया कमर्शियल, 89 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर; ईरान में जंग ने बिगाड़ा खेल
1422 रुपया कमर्शियल, 89 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर; ईरान में जंग ने बिगाड़ा खेल
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर, वायरल वीडियो ने झकझोरा
घर में दम घुटता है साहब! मुंबई में बोरी बिछाकर खुले मैदान में सोने को मजबूर हुए मजदूर
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
अब डॉक्टर नहीं, AI बताएगा आपकी सेहत का हाल! Instagram-WhatsApp पर Meta ला रहा बड़ा अपडेट
Embed widget