एक्सप्लोरर

BJP के स्थापना दिवस पर बोले मोदी- कोरोना से जीतनी है जंग, सेवा को बड़े अभियान में बदले कार्यकर्ता

ये लंबी लड़ाई है, न थकना है, न हारना है. लंबी लड़ाई के बाद भी जीतना है. विजयी होकर निकलना है- मोदीभारत ने कोरोना वायरस की गंभीरता को समझा और और समय रहते इसके खिलाफ एक व्यापक जंग की शुरुआत की- मोदी

नई दिल्ली: जानलेवा कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच आज बीजेपी अपना 40वां स्थापना दिवस मना रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो संदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उनसे पांच आग्रह किए. पीएम मोदी ने कहा कि देश को कोरोना वायरस जैसी महामारी से जंग जीतनी है. पार्टी के तमाम कार्यकर्ता जनता की सेवा को बड़े अभियान में बदले और इस कठिन समय में उनकी मदद करें. उन्होंने कहा कि देश में एक भी गरीब भूखा नहीं रहना चाहिए.

भारत ने दुनिया के सामने अलग उदाहरण पेश किया- मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ‘’हमारी पार्टी का स्थापना दिवस एक ऐसे कालखंड में आया है, जब देश ही नहीं, पूरी दुनिया एक मुश्किल वक्त से गुजर रही है. चुनौतियों से भरा ये वातावरण देश की सेवा के लिए, हमारे संस्कार, हमारे समर्पण, हमारी प्रतिबद्धता को और प्रशस्त करता है.’’ उन्होंने कहा, ‘’कोरोना महामारी से निपटने के लिए भारत के अबतक के प्रयासों ने दुनिया के सामने एक अलग ही उदाहरण प्रस्तुत किया है. भारत दुनिया के उन देशों में है, जिसने कोरोना वायरस की गंभीरता को समझा और और समय रहते इसके खिलाफ एक व्यापक जंग की शुरुआत की.’’

एकजुट होकर कोरोना का मुकाबला करें- मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’तमाम देश एकजुट होकर कोरोना का मुकाबला करें, इसके लिए सार्क देशों की विशेष बैठक हो या G-20 देशों का विशेष सम्मेलन, भारत ने इन सारे आयोजनों में अहम भूमिका निभाई है.’’ उन्होंने कहा, ‘’भारत जैसा इतना बड़ा देश, 130 करोड़ लोगों का ये देश, लॉकडाउन के समय भारत की जनता ने जिस तरह की मैच्योरिटी दिखाई है, गांभीर्य दिखाया है, वो अभूतपूर्व है.’’

ये लंबी लड़ाई है, न थकना है, न हारना है- मोदी

मोदी ने कहा, ‘’कल भी रात को 9 बजे  हमने 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति के दर्शन किए हैं. हर वर्ग, हर आयु के लोग, अमीर गरीब, पढ़ा-लिखा हो, अनपढ़ हो, सभी ने मिलकर, एकजुटता की इस ताकत को नमन किया, कोरोना के खिलाफ लड़ाई का अपना संकल्प और मजबूत किया. आज देश का लक्ष्य एक है, मिशन एक है, और संकल्प एक है- कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में जीत.’’

पीएम मोदी ने कहा, ‘’ये लंबी लड़ाई है, न थकना है, न हारना है. लंबी लड़ाई के बाद भी जीतना है. विजयी होकर निकलना है. आज देश का लक्ष्य एक है, मिशन एक है, और संकल्प एक है.’’

मोदी के कार्यक्रातओं से पंच आग्रह

पहला आग्रह- गरीबों को राशन के लिए अविरत सेवा अभियान. कोई भी गरीब भूखा न रहे.

दूसरा आग्रह- अपने साथ ही आप 5-7 अन्य लोगों के लिए फेस-कवर बनवाएं और उनका वितरण करें.

तीसरा आग्रह- पार्टी ने पांच अलग-अलग वर्ग बनाए हैं. पहला वर्ग- नर्सेस और डॉक्टर्स हों, दूसरा वर्ग- सफाई कर्मचारी, तीसरा वर्ग– पुलिसकर्मी, चौथा वर्ग- बैंक और पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी, पांचवां वर्ग- आवश्यक सेवाओं में जुटे हुए सभी कर्मचारी.

चौथा आग्रह- ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी जानकारी दें और कम से कम 40 लोगों के मोबाइल में ये ऐप इंस्टॉल भी करवाएं.

पांचवां आग्रह- प्रत्येक बीजेपी कार्यकर्ता को खुद भी सहयोग करना है और 40 अन्य लोगों से भी PM-CARES फंड में सहयोग करने के लिए प्रेरित करना है.

यह भी पढें-

BJP स्थापना दिवस: 40 साल पहले शुरू हुए सफर को PM मोदी ने मंजिल तक पहुंचाया, पढ़िए 2 से 303 सीटों तक की कहानी

सभी ट्रेनें हैं बंद, जानिए कैसे मिलेगा टिकट का रिफंड, टिकट कैंसिल करना कितना आसान हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन को क्लीन चिट...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने पूछे 3 सवाल
'चीन को क्लीन चिट...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच खरगे ने पूछे 3 सवाल
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
LIVE: 'ज्ञानेश कुमार ने कोई गलती नहीं की', इस्तीफे की मांग पर बोले रामदास अठावले
LIVE: 'ज्ञानेश कुमार ने कोई गलती नहीं की', इस्तीफे की मांग पर बोले रामदास अठावले
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget