एक्सप्लोरर

असम: संदिग्ध ULFA-I के आतंकियों ने पांच की हत्या की, ममता बोलीं- कहीं ये NRC का परिणाम तो नहीं है?

असम के तिनसुकिया में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सवाल किया कि कहीं यह हमला राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) से जुड़े घटनाक्रम से संबंधित तो नहीं था.

खेरोनीबाड़ी (असम): असम के तिनसुकिया जिले के खेरोनी में देर रात संदिग्ध उल्फा (इंडिपेंडेंट) के आतंकियों ने पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि दो अन्य घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि मारे गए पांच लोगों में से तीन एक ही परिवार के सदस्य थे. उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस हमलावरों का एक समूह ढोला-सादिया पुल के करीब इस गांव में आया और उन्होंने रात करीब आठ बजे पांच से छह लोगों को उनके घर से बाहर बुलाया.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने उन लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं और फिर रात के अंधेरे में फरार हो गये. पुलिस को संदेह है कि बंदूकधारी उल्फा (इंडिपेंडेंट) उग्रवादी संगठन से जुड़े थे.

इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घटना की निंदा करते हुए सवाल किया कि कहीं यह हमला राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) से जुड़े घटनाक्रम से संबंधित तो नहीं था. उन्होंने ट्वीट किया, “क्या यह हालिया एनआरसी घटनाक्रम का परिणाम है.”

मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, “इस कायरतापूर्ण हिंसा के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. हम इस तरह की कायराना हरकत को बर्दाश्त नहीं करेंगे.” सोनोवाल ने कहा कि उन्होंने राज्य के मंत्रियों तपन गोगोई और केशव महंत को डीजीपी कुलाधार साइकिया के साथ मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस घृणित अपराध के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सिंह ने मुख्यमंत्री सोनोवाल से बात करके हालात का जायजा लिया. पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, विपक्षी पार्टी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने घटना की निंदा की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिया होगा बाहर, वोटर लिस्ट से कटेंगे नाम- अमित शाह
केदारनाथ से कन्याकुमारी तक एक-एक घुसपैठिया होगा बाहर, वोटर लिस्ट से कटेंगे नाम- अमित शाह
Indian Navy: ईरान युद्ध के बीच भारत ले सकता है बड़ा फैसला, पर्शियन गल्फ में नौसेना की तैनात पर विचार, जानें कारण
ईरान युद्ध के बीच भारत ले सकता है बड़ा फैसला, पर्शियन गल्फ में नौसेना की तैनात पर विचार, जानें कारण
स्पेशल कंट्रोल रूम, एडवाइजरी और जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
कंट्रोल रूम, जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील
 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी के घर के बाहर बम से अटैक की कोशिश, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला
जोहरान ममदानी के घर के बाहर बम से अटैक की कोशिश, पुलिस हिरासत में 2 संदिग्ध, जानें पूरा मामला
Maharashtra News: 'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
जिया शंकर को इस 'यूट्यूबर' ने किया शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस का रिएक्शन जान दंग रह जाएंगे आप
जिया शंकर को इस 'यूट्यूबर' ने किया शादी के लिए प्रपोज, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
स्पेशल कंट्रोल रूम, एडवाइजरी और जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
कंट्रोल रूम, जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
क्या है पश्चिम बंगाल की कृषक बंधु योजना, इसमें किसानों को कितना मिलता है पैसा?
क्या है पश्चिम बंगाल की कृषक बंधु योजना, इसमें किसानों को कितना मिलता है पैसा?
पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई
पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 3 हजार से ज्यादा पदों के लिए करें अप्लाई
Embed widget