एक्सप्लोरर

UPSC 2017 में चुने गए 'रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी जामिया' के 43 बच्चे

'रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी जामिया' के 43 बच्चों ने 2017 की UPSC की परीक्षा पास की है. चुने गए उम्मीदवारों में 15 लड़कियां भी शामिल हैं. 'रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी जामिया' देशभर से आए बच्चों को ट्रेनिंग देता है. इसमें सभी धर्मों और जातियों के बच्चों को ट्रेनिंग दी जाती है. इस साल पास हुए बच्चों में से आधे अल्पसंख्यक समुदाय और पिछड़ी जातियों से आने वाले हैं.

नई दिल्ली: इतिहास बनाते हुए 'रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी जामिया' के 43 बच्चों ने 2017 की UPSC की परीक्षा पास की है. इनमें से 27 'रेजिडेंशियल कोचिंग' के हॉस्टल में रहते थे और बाकियों को ओरिएंटेशन क्लास, एक्सपर्ट लेक्चर और मॉक इंटरव्यू के सहारे इंटरव्यू की तैयारी कराई गई थी. चुने गए बच्चों में से आठ को आईएएस, एक को आईएफएस, नौ को आईपीएस और बाकियों को रेवेन्यू, कस्टम, रेलवे जैसी सेवाओं में काम करने का अवसर मिलने की संभावना है.

जामिया के वीसी तलत अहमद का कहना है कि जामिया से जुड़े बच्चों का UPSC में लगातार अच्छा प्रदर्शन यूनिवर्सिटी के लिए गर्व की बात है. चुने गए बच्चे जहां भी जाएंगे, जामिया के सिखाए सच्चे भाव से देश की सेवा करेंगे. 'रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी जामिया' के डायरेक्टर डॉ. एम. एफ. फारुकी ने चुने गए सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी है और उम्मीद जताई है कि बच्चे ईमानदारी और सादगी जैसे उन्हीं मानकों पर ख़रा उतरेंगे जिनपर 'रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी जामिया' चलता आया है.

चुने गए उम्मीदवारों में 15 लड़कियां भी शामिल हैं. 'रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी जामिया' देशभर से आए बच्चों को ट्रेनिंग देता है. इसमें सभी धर्मों और जातियों के बच्चों को ट्रेनिंग दी जाती है. इस साल पास हुए बच्चों में से आधे अल्पसंख्यक समुदाय और पिछड़ी जातियों से आने वाले हैं. यहां तैयारी के लिए एडमिशन का टेस्ट देशभर में लिया जाता है.

इस बार की तैयारी के लिए 125 सीटों पर 7000 बच्चों ने अवेदन किया था. देश भर के 12 सेंटरों पर होने वाली परीक्षा में मेरिट बेस्ट सेलेक्शन किया जाता है. आपको बता दें कि साल 2010 में UGC ने एस, एसटी, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के लिए 'फ्री रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी' की स्थापना की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget