एक्सप्लोरर

22 साल के इस कश्मीरी युवक ने घर के कबाड़ से बनाया वेंटिलेटर, पहले भी कर चुका है कई अविष्कार

घर में मिलने वाले कबाड़ से वेंटिलेटर बनाने वाले 22 साल के वसीम नदाफ ने कहा कि वह कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए एक डिवाइस बनाने पर विचार कर रहे थे.

श्रीनगर: कश्मीर के 22 साल के वसीम नदफ ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए कबाड़ से कम लागत का वेंटिलेटर बनाया है. वसीम इससे पहले भी कई अविष्कार कर चुके हैं. इसी कारण वसीम अपने दोस्तों के बीच ‘यूनिक वसीम’ के नाम से जाने जाते हैं. श्रीनगर के रहने वाले वसीम ने एक छोटे आकार का वेंटिलेटर बनाया है जो संकट के समय में गरीबों और वंचितों को जीवनदान प्रदान करने में मददगार साबित होगा. पहले भी 32 अविष्कार कर चुके हैं नदाफ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वसीम इससे पहले 32 अविष्कार कर चुके हैं. वसीम ने कहा कि वह कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए एक डिवाइस बनाने पर विचार कर रहे थे. इसी कारण उन्होंने कबाड़ की सहायता से बेहद कम कीमत वाला वेंटिलेटर बनाया. वसीम ने कहा, 'जब से कोरोना वायरस आया है, तब से ही मैं इससे लड़ने के लिए एक उपकरण बनाने के बारे में सोच रहा था. गरीब लोग सामान्य वेंटिलेटर को अफोर्ड नहीं कर सकते हैं. इसीलिए मैंने गरीबों के लिए बेहद कम लागत वाले वेंटिलेटर बनाने के बारे में सोचा. इसलिए, मैंने घर पर उपलब्ध स्क्रैप इकट्ठा किया और वेंटिलेटर बनाने के लिए इसका उपयोग किया. जहां वेंटिलेटर नहीं हैं, हम इसे स्थापित कर सकते हैं और लोगों की जान बचा सकते हैं.' उन्होंने आगे कहा कि मैंने वेंटिलेटर बनाने के लिए कई तरह के स्क्रैप का इस्तेमाल किया. इसमें मैंने कंप्यूटर और सीडी प्लेयर के कुछ हिस्सें और इनवर्टर का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा मैंने अपने दोस्तों से भी कई तरह का स्क्रैप मंगाया और प्रोटोटाइप बनाया. इस प्रोटोटाइप को हम वेंटिलेटर का रूप दे सकते हैं. कोरोना मरीज़ों के लिए वरदान से कम नहीं हैं वसीम नदाफ इससे पहले वसीम नदाफ ने कोरोना वायरस से बचने के लिए तीन लेयर का फेस मास्क भी बनाया था. वसीम ने इस युनीक मास्क को बनाने के लिए खादी, कागज और एल्यूमीनियम का इस्तेमाल किया था. जिस वक्त में लोग कोरोना से डरे हुए थे, ऐसे वक्त में वसीम कोरोना मरीजों के बारे में सोच रहे थे. वसीम के इन कामों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वह कोरोना मरीजों के लिए एक वरदान से कम नहीं हैं. वसीम अहमद नदाफ को आम आदमी के जीवन को आसान बनाने की दिशा में उनके प्रयासों के लिए भारत और दुनियाभर में कई प्रोत्साहित किया गया है. इससे पहले भी वह 32 अविष्कार कर चुके हैं. यह भी पढ़ें- Coronavirus: मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सहित चार मंत्री और आठ विधायक अबतक हो चुके हैं संक्रमित मध्य प्रदेश: रोटी खाने के बाद जज औऱ उनके बेटे की मौत, आटे में जहर होने का शक, महिला सहित 5 हिरासत में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में संपत्ति सीज, D-कंपनी के नाम से धमकाकर हड़पा था बिल्डिंग का आधा हिस्सा
मुंबई में संपत्ति सीज, D-कंपनी के नाम से धमकाकर हड़पा था बिल्डिंग का आधा हिस्सा
4 लाख किसानों को बिजली सब्सिडी देगी सरकार, इस राज्य में स्पेशल पैकेज का ऐलान
4 लाख किसानों को बिजली सब्सिडी देगी सरकार, इस राज्य में स्पेशल पैकेज का ऐलान
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
SIR के खिलाफ CJP ने फिर कर दिया बड़ा ऐलान, दीवाली से पहले यहां करेगी प्रदर्शन, दीपके भी पहुंचेंगे
SIR के खिलाफ CJP ने फिर कर दिया बड़ा ऐलान, दीवाली से पहले यहां करेगी प्रदर्शन, दीपके भी पहुंचेंगे

वीडियोज

UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget