एक्सप्लोरर

Explained: 2+2 डायलॉग में भारत-अमेरिका के बीच आज होने वाला BECA करार क्या है? इससे क्या फायदा होगा?

भारत और अमेरिका टू प्लस टू वार्ता के दौरान कई समझौते करने वाले हैं. इन समझौतों से भारत की सैन्य ताकत मजबूत होगी. भारत और अमेरिका के बीच बेसिक एक्सचेंज एंड कॉपरेशन एग्रीमेंट यानी BECA पर करार होने जा रहा है.

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच 2+2 डायलॉग के लिए भारत के रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री अमेरिका के रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे. इस मुलाकात के लिए अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर और विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो भारत पहुंच चुके हैं. दोनों देशों के नेताओं के बीच कल औपचारिक मीटिंग हो भी चुकी है.

2+2 डायलॉग के दौरान आज सैन्य सहयोग को लेकर बड़ा करार होगा. आज भारत और अमेरिका टू प्लस टू वार्ता के दौरान कई समझौते करने वाले हैं. इन समझौतों से भारत की सैन्य ताकत मजबूत होगी. भारत और अमेरिका के बीच बेसिक एक्सचेंज एंड कॉपरेशन एग्रीमेंट यानी BECA पर करार होने जा रहा है.

BECA करार क्या है? इससे क्या फायदा होगा? 2+2 डायलॉग के दौरान सभी की निगाहें भारत और अमेरिका के बीच होने वाले इस BECA करार पर टिकी हैं. BECA यानी बेसिक एक्सजेंज कोऑपरेशन एग्रीमेंट फॉर जियोस्पैक्टिकल कोऑपरेशन. इस करार के तहत अमेरिका के जियो-स्ट्रेटेजिकल मैप, सैटेलाइट इमेजरी, और दूसरा क्लासीफाइड डाटा भारत इस्तेमाल कर सकेगा.

करार से भारत को क्रूज़ और बैलेस्टिक मिसाइलों सहित ड्रोन अटैक से सटीक निशाना लगाने में मदद मिलेगी. इस करार से अमेरिका के जियो-स्ट्रेटिजकल मैप, सैटेलाइट इमेजरी और दूसरा क्लासीफाइड डाटा तक भारत इस्तेमाल कर सकेगा.

बीईसीए के तहत जियो-स्पैटियल मैप्स के साथ साथ अमेरिका के एयरोनॉटिक और नेविगेशन चार्ट्स भी भी इस्तेमाल कर सकेगा. इसके‌ अलावा इस एग्रीमेंट कए तहत अमेरिका का जियो-मैगनेटिक, जियो-फिजीकल और ग्रेवेटी डाटा भी भारत से साझा किया जाएगा. इस करार से भारत को क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों सहित ड्रोन अटैक से सटीक निशाना लगाने में मदद मिलेगी. साथ ही प्रशांत महासागर में नेविगेशन में मदद मिलेगी.

मोदी सरकार अमेरिका से दो और बड़े सैन्य करार पहले ही कर चुकी है बता दें कि मोदी सरकार इससे पहले अमेरिका से दो और बड़े सैन्य करार कर चुकी है. पहला है लिमोआ यानि लॉजिस्टिक एक्सचेंज मेमोरेंडेंम ऑफ एग्रीमेंट, जिसके तहत दोनों देश एक दूसरे के मिलिट्री बेस‌ का इस्तेमाल कर सकते हैं. दू‌सरा है कॉमकासा यानि कम्युनिकेशन कम्पेटेबेलिटी एंड सिक्योरिटी एग्रीमेंट.

सोमवार को हुई दोनों देशों के रक्षामंत्रियों की बैठक सोमवार को मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा सचिव (मंत्री) मार्क एस्पर के बीच राजधानी दिल्ली में मुलाकात हुई. इस मुलाकात के बाद रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर BECA करार की जानकारी दी. अमेरिकी रक्षा सचिव और विदेश सचिव माइक पोम्पियो दो दिन के दौरे पर टू प्लस टू मीटिंग के लिए भारत आए हुए हैं. आज दोनों देशों के रक्षा और विदेश मंत्री एक‌ साथ बैठक करेंगे. उसी दौरान बीईसीए फॉर जियो स्पेटियल कॉपरेशन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- श्रीनगर: त्राल में लाइव एनकाउंटर के दौरान माता-पिता की मौजूदगी में आतंकी ने किया सरेंडर, एक मारा गया दुनियाभर में 4 करोड़ 37 लाख हुए कोरोना के मामले, अबतक साढ़े 11 लाख से ज्यादा लोगों की मौत
नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget