एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में खुलेंगी 218 फास्ट ट्रैक अदालतें, 144 अदालतें सिर्फ दुष्कर्म के मामलों में करेंगी सुनवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट ने कुल 33 प्रस्ताव मंजूर किये गए. इसमें सबसे अहम फैसला 218 फास्ट ट्रैक न्यायालयों की स्थापना से जुड़ा हुआ है.

लखनऊ: महिलाओं से जुड़े अपराधों की बढ़ती तादाद को देखते हुए उत्तर प्रदेश में 218 नई अदालतें खोली जाएंगी. सोमवार को कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. यह भी तय हुआ है कि इनमें से 144 अदालतें सिर्फ रेप के मामलों में सुनवाई करेंगी, जबकि पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए 74 अदालतें काम करेंगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट ने कुल 33 प्रस्ताव मंजूर किये गए. इसमें सबसे अहम फैसला 218 फास्ट ट्रैक न्यायालयों की स्थापना से जुड़ा हुआ है. पहले हैदराबाद और फिर उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जलाकर मारे जाने समेत अन्य मामलों से महिला हिंसा के खिलाफ आम लोगों की नाराजगी चरम पर है. यह बात भी खुलकर कही जा रही है कि महिला और बाल अपराध से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अदालतों में मुकदमों के निस्तारण में देरी से होता है.

इन सबको देखते हुए प्रदेश में 218 फास्ट ट्रैक न्यायालयों की स्थापना का फैसला किया गया है. ये अदालतें महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण की दिशा में काम करेंगी. प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि इन न्यायालयों के लिए 218 न्यायाधीशों के सृजित किये जायेंगे. साथ ही अन्य स्टाफ की भर्ती की जाएगी. 75 लाख प्रति कोर्ट का खर्च आएगा, जिसमें एक साल का 63 लाख का खर्च स्टाफ और संचालन में आएगा. इन अदालतों की स्थापना जल्द से जल्द हो इसके लिए किराये के भवन में इन्हें चलाने की व्यवस्था की गई है. भवन किराए पर लेने की दशा में 3 लाख 90 हजार रुपये प्रति कोर्ट का किराया होगा. पाठक ने बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न न्यायालयों में 42 हजार 379 पॉक्सो एक्ट के जबकि रेप के 25,749 मामले लंबित हैं. नई अदालतों के गठन से नए मुकदमों के साथ ही लंबित मामलों के निस्तारण में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें-

हैदराबाद: आरोपियों के एनकाउंटर की जांच के लिए एसआईटी का गठन

वाराणसी में भीड़ ने एक युवक की पिटाई कर ईंट से सर फोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
आसमान में बढ़ेगी भारत की ताकत! 2.12 लाख करोड़ के मिसाइल और ड्रोन खरीद को हरी झंडी
आसमान में बढ़ेगी भारत की ताकत! 2.12 लाख करोड़ के मिसाइल और ड्रोन खरीद को हरी झंडी
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget