एक्सप्लोरर

Gujarat: गुजरात में गरबा खेलते-खेलते युवक को पड़ा दिल का दौरा, 21 साल के वीरेंद्र सिंह की मौत

Heart Attack While Playing Garba: उमंग और उल्लास से सराबोर वीरेंद्र सिंह की गरबा खेलने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई. पिछले कई दिनों से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं.

Heart Attack: बीते कुछ दिनों से हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौत के वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो गुजरात (Gujarat) में भी देखने को मिला है जिसमें एक युवक की गरबा (Garba) खेलते-खेलते दिल का दौरा पड़ने से मौत हो जाती है. ये युवक आणंद जिले के तारापुर की शिव शक्ति सोसायटी में रहता था और इसकी उम्र महज 21 साल थी.

जानकारी के मुताबिक, तारापुर की शिव शक्ति सोसायटी में नवरात्रि के अवसर पर पूरे 9 दिनों तक गरबा का आयोजन होता है. 30 सितंबर की रात को वीरेंद्र सिंह राजपूत नाम का युवक भी गरबा खेल रहा था. इस दौरान कई लोग गरबा का वीडियो भी बना रहे थे. तभी अचानक से वीरेंद्र गरबा खेलते-खेलते जमीन पर गिर पड़ा. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचकर पता चला की वीरेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था. डॉक्टर का कहना है कि दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

परिवार में छाया मातम

हंसते खेलते माहौल में वीरेंद्र की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया है. वीरेंद्र के पिता मोरज गांव के प्राथमिक स्कूल में प्रधानाचार्य हैं और वो दो भाइयों में छोटा था. सेहत में फिट होने के बाद भी वीरेंद्र को अचानक से दिल का दौरा पड़ता है और उसकी मौत हो जाती है. वीडियो में दिखाई देता है कि गरबा खेलते हुए वीरेंद्र कुछ असहज महसूस तो करता है लेकिन वो रुकता नहीं है. आखिर में उसकी सांसें रुक जाती हैं.

जम्मू में हुई थी 19 साल के युवक की मौत

हाल ही में जम्मू जिले के बिश्नाह तहसील में रात्रि जागरण मंच पर डांस करते वक्त 19 साल के योगेश गुप्ता की मौत हो गई थी. योगेश मंच पर मां पार्वती और सती का रोल निभा रहा था. वह काफी देर से डांस कर रहा था, जब वह गिरा तो कुछ देर तक लोगों को समझ ही नहीं आया. बाद में डॉक्टर्स के पास गए और वहां मृत घोषित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: Mathura News: पति को मौत के मुंह से खींच लाई पत्नी, चलती ट्रेन में हार्ट अटैक आने के बाद ऐसे बचाई जान

ये भी पढ़ें: Heart Attack In Adults: पहले हार्ट अटैक उम्रदराज लोगों को आता था, अब युवाओं में बढ़ रहे हैं मामले, क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
CJP और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? पढ़ें अपडेट
CJP और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होगा या नहीं? पढ़ें अपडेट
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget