एक्सप्लोरर

Heart Attack In Adults: पहले हार्ट अटैक उम्रदराज लोगों को आता था, अब युवाओं में बढ़ रहे हैं मामले, क्यों?

युवाओं में हार्ट अटैक के मामले हर साल 2 प्रतिशत बढ़ रहे हैं. इसमें 20 से 40 साल तक के युवा शामिल हैं. जानिए क्यों युवाओं में बढ़ रहा है हार्ट अटैक.

Heart Attack In Youngsters: आजकल युवाओं में हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पहले उम्रदराज लोगों को ही हार्ट अटैक ज्यादा आते थे. दिल की बीमारियों का खतरा 45 से 50 साल की उम्र के बाद शुरु होता था, लेकिन पिछले 10 साल के आंकड़ों को देखें तो युवाओं में हार्ट अटैक और स्ट्रोल के मामले तेजी से बढ़े हैं.

अमेरिका में पिछले कुछ समय से हार्ट अटैक के मामले कम हुए हैं, लेकिन युवाओं में ये खतरा तेजी से बढ़ रहा है. 40 साल की उम्र के लोगों में हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं. इसमें 20 से 30 साल तक के युवा भी शामिल हैं. आखिर युवाओं में हार्ट अटैक के मामले तेजी से क्यों बढ़ रहे हैं?

युवाओं में क्यों बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा
पहले 50 साल के बाद लोगों में हार्ट से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती थीं. बहुत कम ऐसे मामले सामने आते थे जिनमें युवाओं को हार्ट से जुड़ी कोई बीमारी होती हो, लेकिन अब हर 5 में से 1 हार्ट अटैक के मरीज की उम्र 40 साल से कम है. चिंताजनक बात ये है कि 20 से 30 साल की उम्र के युवा भी हार्ट अटैक के शिकार हो रहे हैं. साल 2000 से अब तक के जो आंकड़े सामने आए हैं उसमें हार्ट अटैक के मामले युवाओं में हर साल 2 प्रतिशत बढ़ रहे हैं. 

हार्ट अटैक को हल्के में न लें युवा 
अगर युवा ये सोचकर लापरवाह है कि उनकी उम्र कम है और कम उम्र की वजह से उन्हें हार्ट अटैक से कोई खतरा नहीं है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. एक बार हार्ट अटैक आने के बात आपको कभी भी दूसरा मेजर हार्ट अटैक या स्ट्रोक आ सकते हैं. इसलिए आपको इसे समस्या को गंभीरता से लेने की जरूरत है.

युवाओं में हार्ट अटैक के कारण

1- डायबिटीज से बढ़ता है हार्ट की बीमारियों का खतरा- अगर आपको डायबिटीज है तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उनमें 2-4 गुना ज्यादा हार्ट अटैक के मामले बढ़ जाते हैं. ब्लड शुगर बढ़ने से हार्ट वैसेल्स यानि धमनियों में फैट जमने लगता है और सूजन बढ़ जाती है. जिन लोगों को डायबिटीज के साथ ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है उन्हें हार्ट अटैक का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है.

2- हाइपरटेंशन है हार्ट अटैक की वजह- हाइपरटेंशन यानि हाई ब्लड प्रेशर हार्ट की बीमारियों के खतरे को तेजी से बढ़ाता है. हाई ब्लड प्रेशर से हार्ट की मसल्स मोटी होने लगती हैं जिसस ब्लड वैसेल्स को नुकसान पहुंचता है. ऐसे लोगों को दिल के दौरे का जोखिम ज्यादा रहता है. 

3- मोटापे से बढ़ता है हार्ट अटैक का खतरा- जिन लोगों का वजन अधिक होता है उन्हें दिल के दौरे का खतरा ज्यादा होता है. भले ही आप हेल्दी हों लेकिन ओवेसिटी यानि मोटापा आपको रिस्क पॉइंट पर ले जाता है. जहां कई बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं. मोटापे की वजह से हार्ट, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने लगती है. 

4- धूम्रपान करना हार्ट के लिए खतरनाक- युवाओं में हार्ट अटैक के तेजी से बढ़ते मामलों की एक बड़ी वजह धूम्रपान करना यानि सिगरेट पीना भी है. जो लोग सिगरेट पीते हैं उनमें हार्ट अटैक का खतरा कई गुना ज्यादा रहता है. सिगरेट में निकोटिन और कई हानिकारक पदार्थ होते हैं जो हार्ट रेट को बढ़ाने हैं इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी पैदा होती है. 
5- ड्रेग्स से भी बढ़ता है खतरा- हार्ट के लिए ड्रेग्स भी नुसकानदायक होते हैं. इससे हार्ट तेजी से धड़कता है और ब्लड प्रेशर बढ़ता है. कोकीन जैसे ड्रग्स आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ाते हैं इससे ब्लड वैसेल्स टाइट होने लगती हैं और बल्ड प्रेशर बढ़ने लगता है. ये सभी चीजें हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाती हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: World Heart Day 2022: भले ही दोस्त सिगरेट पीता है पर लपेटे में आप भी आ रहे हैं!

यह भी पढ़ें: Sleep For Heart: जानिए कैसे लगातार कम सोने से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा?

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी तरह का होता है बवासीर, किसमें रहता है जान का खतरा?
कितनी तरह का होता है बवासीर, किसमें रहता है जान का खतरा?
पीरियड में हो रहा सामान्य से तेज दर्द? एंडोमेट्रियोसिस के हो सकते हैं संकेत
पीरियड में हो रहा सामान्य से तेज दर्द? एंडोमेट्रियोसिस के हो सकते हैं संकेत
20-30 की उम्र में भी कैंसर का खतरा, इन संकेतों को मामूली समझने की गलती न करें
20-30 की उम्र में भी कैंसर का खतरा, इन संकेतों को मामूली समझने की गलती न करें
तकिया मोड़कर सोते हैं, ये आदत खराब कर सकती है आपकी सेहत
तकिया मोड़कर सोते हैं, ये आदत खराब कर सकती है आपकी सेहत

वीडियोज

MAYAWATI का बड़ा फैसला! ANAND KUMAR के बेटों का पत्ता साफ, भतीजी को मिलेगी कमान? ABPLIVE
BRICS SUMMIT 2026: Putin Vs Jinping, किसकी कार ज्यादा पावरफुल और खतरनाक? |ABPLIVE
Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदी दिवस: Gen Z से अमित शाह बोले, 'जितनी भाषाएं सीख सकें, सीखें, लेकिन...'
हिंदी दिवस: Gen Z से अमित शाह बोले, 'जितनी भाषाएं सीख सकें, सीखें, लेकिन...'
'मुसलमानों के खिलाफ जिद...' 21 राज्यों में UCC लागू करने की प्लानिंग पर राशि अल्वी
'मुसलमानों के खिलाफ जिद...' 21 राज्यों में UCC लागू करने की प्लानिंग पर राशि अल्वी
‘नकवी का तमाशा...’ चोर-चोर के नारों पर भड़का पाकिस्तान, इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी
‘नकवी का तमाशा...’ चोर-चोर के नारों पर भड़का पाकिस्तान, इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी
अभिषेक शर्मा ने पहले T20 में तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, भारतीयों में बने नंबर-1
अभिषेक शर्मा ने पहले T20 में तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड, भारतीयों में बने नंबर-1
गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ 'रामायण' का पहला मोशन पोस्टर, दिल छू लेगी 'सिया राम' की पहली झलक
गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ 'रामायण' का पहला पोस्ट, दिखी 'सिया राम' की पहली झलक
BRICS सम्मेलन कितना सफल? यशवंत सिन्हा ने 3 प्वाइंट्स में समझाया
BRICS सम्मेलन कितना सफल? यशवंत सिन्हा ने 3 प्वाइंट्स में समझाया
गार्ड की गाना गाते रील हुई वायरल, नौकरी छूटी तो ऐसे खुली किस्मत
गार्ड की गाना गाते रील हुई वायरल, नौकरी छूटी तो ऐसे खुली किस्मत
5kW सोलर पैनल से महीने में कितनी यूनिट बिजली बनती है, देखें पूरा गणित?
5kW सोलर पैनल से महीने में कितनी यूनिट बिजली बनती है, देखें पूरा गणित?
Embed widget