एक्सप्लोरर

नेशनल हाइवे 39 पर सड़क धंसने से हुआ बड़ा गड्ढा, सिंगरौली सीधी रोड पर कई किमी तक लगा रहा जाम

राष्ट्रीय राजमार्ग सिंगरौली सीधी NH39 के पास सड़क का काफी बड़ा हिस्सा बुधवार को अचानक धंस गया. इस वजह से वहां बड़ा गड्ढा हो गया. सड़क धंसने की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई.

National Highway Sidhi Singrauli NH39: राष्टीय राजमार्ग सीधी सिंगरौली NH39 के करीब सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया.  जिसकी वजह से इस नेशनल हाइवे पर काफी बड़ा गड्ढा हो गया. वहीं सड़क धंसने का असर यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक पर देखने को मिला. इस दौरान यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी  मुश्किलों का सामना करना पड़ा और लोग कई घंटों तक जाम में फंसे रहे. इस गड्ढे की वजह से रीवा, सीधी से सिंगरौली की ओर जाने वाले रास्ते में काफी लंबा जाम लग गया.


नेशनल हाइवे 39 पर सड़क धंसने से हुआ बड़ा गड्ढा, सिंगरौली सीधी रोड पर कई किमी तक लगा रहा जाम

NH39 सड़क का काम 18 वर्षो से चल रहा है
बता दें कि सीधी सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग NH39 सड़क का काम बीते 18 वर्षो से चल रहा है लेकिन अभी तक काम पूरा नही हो पाया है. बुधवार को करीब 6 बजे रात देवसर के सजहर में सड़क का एक बड़ा हिस्सा नीचे धंस गया था. इससे सीधी सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 200 से 300 फीट लंबा गहरा गड्ढा हो गया. गनीमत ये रही है कि सड़क धंसने से कोई हताहत नहीं हुआ.


नेशनल हाइवे 39 पर सड़क धंसने से हुआ बड़ा गड्ढा, सिंगरौली सीधी रोड पर कई किमी तक लगा रहा जाम

देर रात तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह बंद रहा
बता दें कि सड़क धंसने से परेशान लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से भी की. इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया. पुलिस ने गड्ढे के आस-पास बैरिकेटिंग कर सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया. देर रात तक आवागमन बंद ही रहा. घंटो तक कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा. वहीं दूसरी तरफ सड़क के गड्ढे को भरवाने के लिए भी तेजी से काम शुरू हो गया. मौके पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और एजेंसियों के साथ मिलकर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया गया


नेशनल हाइवे 39 पर सड़क धंसने से हुआ बड़ा गड्ढा, सिंगरौली सीधी रोड पर कई किमी तक लगा रहा जाम

लापरवाही से हो सकता था बड़ा हादसा
एमपीआरडीसी के अधिकारियों को इस राष्ट्रीय राजमार्ग की जानकारी होने के बावजूद अधिकारियों की लापरवाही से एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. सड़क निर्माण का कार्य कर रही तिरुपति बिल्डकॉन कंपनी को एमपीआरडीसी को समय-समय पर निरीक्षण कर सड़क संबंधी समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन समय पर डामर, मिट्टी का काम नहीं करने की वजह से यह हादसा हुआ है. जिस जगह पर सड़क धंसने से गड्ढा हुआ है वहां किसी तरह का कोई लिखित निर्देश साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है. डेंजर जोन के ऊपर किए जा रहे इस निर्माण कार्य को लेकर एमपीआरडीसी के अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आ रही है.

ये भी पढ़ें

Oxford से ग्रेजुएट भारतीय छात्रा का दिल छूने वाला पोस्ट, खूब वायरल हो रही उनके दादाजी की कहानी

Hijab Controversy: हिजाब मामले में SC की सख्त टिप्पणी- किसी को भी हिजाब पहनने की मनाही नहीं, सवाल स्कूलों में पाबंदियों का है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget