एक्सप्लोरर

आलोक वर्मा के घर बाहर से पकड़े गए लोग IB से ही, ब्यूरो ने कहा- निगरानी का मतलब खुफिया मिशन नहीं: सूत्र

सीबीआई में रिश्वत कांड का झगड़ा सीबीआई से बाहर निकलकर सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंच चुका है. इसके साथ ही राजनीति का खेल अपने चरम पर है. हर छोटी बड़ी विपक्षी पार्टी इसे लेकर मोदी सरकार पर हमलावर है.

नई दिल्ली: सीबीआई की अंदरूनी कलह के बाद हटाए गए निदेशक आलोक वर्मा के घर के बाहर से आज सुबह साढ़े सात बजे चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए चारों संदिग्धों ने को आईबी ने अपना माना है. पकड़े जाने के बाद सभी ने अपने आईबी अधिकारी होने का दावा किया था. इन संदिग्धों को आलोक वर्मा के पीएसओ ने पकड़ा था, इसके बाद दिल्ली पुलिस को बुलाया गया. इन लोगों के पास मिले दस्तावेज भी जांचे गए.

आईबी ने सफाई में क्या कहा? गृहमंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए लोग आईबी के ही अधिकारी हैं. पूरे मामले पर इंफॉर्मेशन ब्यूरो के सूत्रों ने कहा, ''ऐसे अधिकारी रूटीन ड्यूटी पर होते हैं लिहाजा वह अपने साथ में आईडी कार्ड भी रखते हैं. इस तरह निगरानी करने का यह मतलब नहीं कि हम कोई खुफिया मिशन चला रहे हैं.''

गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, "इसी तरह की एक यूनिट को आज सुबह जनपथ पर रोका गया जो यह देख रही था कि आखिर इतनी भीड़ क्यों लगी हुई है. वजह यह थी कि यह एक संवेदनशील इलाका है और ऐसे में इतने सारे लोगों की उपस्थिति देख यह टीम वहां रुक गई थी.'' सूत्रों के मुताबिक, ''टीम मौजूदगी को अलग तरह से पेश किया गया. जिस तरीके से इन लोगों के आई कार्ड और बाकी जानकारी रिलीज कर दी गई वह ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट का उल्लंघन है.''

कैसे पकड़े गए संदिग्ध? आलोक वर्मा का घर 2 जनपथ पर है और इनके घर के सामने तीस जनवरी लेन है. वहां सफेद रंग की गाड़ी सिलेरियो में ये लोग थे, इनसे पूछताछ की गई. इन्होंने भागने की कोशिश की, सुरक्षाकर्मियों ने चारों को पकड़ा. पुलिस ने कार भी बरामद कर ली है.

पकड़े गए लोगों ने IB से होने का दावा किया था जानकारी के मुताबिक पकड़े गए चारों लोगों ने खुद को आईबी से जुड़ा बताया. पुलिस पूछताछ में इन चारों संदिग्धों ने अपने के नाम धीरज कुमार (दावा- जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर), अजय कुमार (दावा-जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर), प्रशांत कुमार (दावा- असिस्टेंट कंटेंट ऑफिसर), विनीत कुमार (दावा- असिस्टेंट कंटेंट ऑफिसर) हैं. इनके पास से 3 मोबाइल फोन और आईपैड बरामद हुए हैं.

कल ही छुट्टी पर भेजे गए वर्मा और अस्थाना देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई में कल दिन भर हलचल मची रही. दोनों टॉप अफसरों के एक-दूसरे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप के बाद सरकार एक्शन में आयी. आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेज दिया गया. ज्वाइंट डायरेक्टर एम नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम डायरेक्टर बनाया गया. छुट्टी पर भेजे जाने के खिलाफ निदेशक आलोक वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है.

सरकार ने पूरे मामले पर क्या सफाई दी? अरुण जेटली ने कहा कि सीबीआई देश की प्रीमियर जांच एजेंसी है. उसकी गरिमा बनी रहे यह जरूरी है. सीबीआई की संस्थागत गरिमा बनाए रखना और इस दिशा में कदम उठाना अनिवार्य है. राफेल डील की जांच की वजह से आलोक वर्मा की छुट्टी किये जाने के विपक्षी दलों के आरोपों को जेटली ने बकवास बताया.

उन्होंने कहा, ''क्या दो अधिकारी जो जांच का सामना कर रहे हैं वो ही अपनी जांच करवाएं? विपक्ष के आरोप बकवास हैं.'' जेटली ने आगे कहा कि विपक्ष अगर किसी अधिकारी का समर्थन करता है तो उससे अधिकारी की छवि को भी नुकसान होगा. सीबीआई पर सवाल उठे तो इसका फायदा घोटालेबाजों को ही होगा.

CBI की अंदरूनी कलह का पूरा मामला है क्या? सीबीआई के वर्तमान स्पेशल निदेशक राकेश अस्थाना समेत चार लोगों के खिलाफ खुद सीबीआई ने रिश्वत लेने का मुकदमा दर्ज कर लिया. सीबीआई ने इस मामले मे अपने ही डीएसपी देवेंद्र कुमार पर छापा मार कर आठ मोबाइल फोन बरामद किए. डीएसपी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया, फिलहाल वो रिमांड पर है.

सीबीआई ने इस मामले में जो एफआईआर दर्ज की है उसमें स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना जो सीबीआई के नंबर दो अधिकारी हैं. इन पर मशहूर मीट कारोबारी मोइन कुरैशी के मामले में सतीश साना नाम के एक शख्स से दो करोड रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है. सीबीआई ने अपनी एफआईआर में यह भी कहा कि इस रिश्वत कांड के तार दिल्ली से लेकर दुबई तक जुड़े हुए है.

सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना ने भी इस एफआईआऱ पर पलटवार किया और कहा कि उनके खिलाफ ये मुकदमा सोची समझी साजिश के तहत दर्ज किया गया है. अस्थाना के मुताबिक वो खुद निदेशक आलोक वर्मा के भ्रष्टाचार के आरोपों की फेहरिस्त प्रधानमंत्री कार्यालय औऱ केन्द्रीय सर्तकता आय़ुक्त को अगस्त माह में ही दे चुके है. यह भी आरोप लगाया गया कि दो करोड रुपये की रिश्वत उन्होने नहीं सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा ने ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Prabhas Mandal Encounter: 'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
'बंगालियों प्लीज उत्तर प्रदेश 2.0 का स्वागत करें...', रेप आरोपी के एनकाउंटर पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
E20 वाला पेट्रोल भूल जाइए, सरकार लाने वाली है E25, E30 और E85 वाला फ्यूल, ये है पूरा प्लान
Telangana Politics: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने KCR को बताया 'वित्तीय आतंकवादी'... फिर दे दिया बड़ा चैलेंज
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget